
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 20, 2022 6:52 PM IST
वजन कम करने के लिए काफी सारे खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स पहले से ही मौजूद हैं लेकिन शायद आपने आज तक आइस एप्पल के बारे में नहीं सुना होगा। आइस एप्पल देखने में तो लीची जैसी लगती है लेकिन इसका स्वाद थोड़े मीठे नारियल जैसा आता है। यह फल गर्मियों के मौसम में महाराष्ट्र और तमिल नाडू जैसी राज्यों में पैदा होता है। यह गर्मियों में आपको ठंडा रखने में भी काफी मदद करता है। आप इसे तुरंत ऐसे ही खा सकते हैं, नहीं तो यह टमाटर की तरह खराब हो सकता है। इसे दूध और पानी के साथ मिला कर स्मूदी भी बनाई जा सकती है। पोटैशियम सोडियम जैसे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर आइस एप्पल यानी कि ताड़गोला बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस में सहायक है और गर्मी में डिहाइड्रेशन और थकान से बचा सकता है। आइस एप्पल के सेवन से बॉडी टेंपरेचर मेंटेन होता है। यह एक नेचुरली बॉडी को ठंडक देने वाला फल है।आइए जानते हैं आइस एप्पल से वजन कम करने में क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।
जी हां, ये आइस एप्पल शरीर से एक्स्ट्रा फैट घटाता है और एसिडिटी व डाइजेशन संबंधी सभी परेशानियों को दूर करने में सहायक है। फाइबर युक्त होने की वजह से यह पेट को साफ रखता है और काफी समय तक पेट भरा होने की फीलिंग भी प्रदान करता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं जो बॉडी को एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण प्रदान करते हैं।
इस फल में मौजूद पानी आपको काफी समय तक भर पेट रहने में मदद करता है और इस प्रकार आप कुछ उल्टा सीधा नहीं खा पाते हैं। इसमें कैलोरीज़ भी काफी कम होती हैं इसलिए यह वजन कम करने के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को सही से हो पाने में मदद करता है जो वजन कम करने के लिए एक जरूरी स्टेप होता है।