कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये 6 फूड, मोम की तरह पिघल जाएगा ये गंदा पदार्थ

आज के समय में अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो डाइट और लाइफस्टाइल को मैनेज करना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसा करने के लिए जानें इन एक्सपर्ट टिप्स के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : September 19, 2023 11:31 AM IST

आज के समय में बहुत ज्यादा ऐसी संख्या में लोग हैं जिन्हें दिल से जुड़ी कोई न कोई बीमारी है। ऐसे लोगों में सबसे ज्यादा मरीज ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के पाए जाते है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो इसको कंट्रोल करना बेहद जरूरी बन जाता है क्योंकि यह आगे जा कर गंभीरता में बदल सकता है और इससे आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने की कुछ टिप्स शेयर की है। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय - (Ways to Reduce Cholesterol in Hindi)

लेग्यूम (फली) का सेवन करें

बींस, दालें और चने आदि का सेवन करने से आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने में काफी ज्यादा मदद मिल सकती है। इनमें सॉल्युबल फाइबर की संख्या काफी अधिक होती है जिसके कारण आपको पाचन तंत्र में भी काफी मदद मिलती है। इनमें एक ऐसा प्राकृतिक कंपाउंड होता है जो कोलेस्ट्रॉल की तरह ही दिखता है। इसलिए रोजाना इन्हें डाइट में एड करके आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं।

नट्स

नट्स में खास कर बादामों के अंदर मोनो सैचुरेटेड फैट होता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड प्रोडक्शन में मदद करता है जिसके कारण ब्लड प्रेशर लेवल कम होने में मदद मिलती है। इनमें फाइटोस्टेरल्स भी होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के समान दिखते हैं। इसका सेवन करने से आपकी आंतों द्वारा कोलेस्ट्रॉल का अब्सॉर्प्शन होना बंद हो जाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को काबू में किया जा सकता है।

सेब

सेब के अंदर पोली फेनोल्स होते हैं। इनका सेवन करने से आपके शरीर को काफी सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं और कोलेस्ट्रॉल का कम होना इनमें से एक है। पॉलीफेनोल ऐसे कंपाउंड होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को अच्छे रूप से प्रभावित करते हैं और इसके लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

लहसुन

लहसुन में एलिसिन नाम का एक तत्व होता है। यह तत्व आपके खाने में एक अच्छा फ्लेवर देने में मदद करता है और आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को काफी लाभ मिलता है। इसकी रोजाना कच्ची कली का सेवन करने से एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। आप इसका सेवन सुबह उठ कर खाली पेट भी कर सकते हैं।

होल ग्रेन

साबुत अनाज का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक होता है। इनमें बीटा ग्लूटेन नाम का एक तत्व होता है जिसे सॉल्युबल फाइबर भी कहा जाता है। यह तत्व आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद कर सकता है। इसलिए अपनी डाइट में होल ग्रेन को भी जरूरी शामिल करें।

हरी और पत्तेदार सब्जियां

केल और पालक जैसी पत्तेदार और हरी सब्जियों को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इनमें ग्लूटेन जैसे कैरोटिनॉइड होते हैं जो दिल की बीमारियों से आपकी रक्षा करने में मदद करते हैं।

निष्कर्ष: कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आपको डाइट में हेल्दी फैट और सॉल्युबल फाइबर वाली चीजों को शामिल कर देना चाहिए। अपनी डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी शामिल करें। अपने शेड्यूल को थोड़ा एक्टिव बनाने की कोशिश करें। रोजाना कुछ समय तक एक्सरसाइज जरूर करें ताकि आप एक्टिव रह सकें। अपने वजन को मैनेज करने के साथ साथ धूम्रपान करने वाली आदतों को छोड़ दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source