जानिए उन पांच फूड्स के बारे में, जो कभी नहीं होते खराब

नमक में सोडियम क्लोराइड होता है, जिसके कारण अगर किसी चीज के ऊपर इसे लगा दिया जाए तो वह सामान भी जल्दी खराब नहीं होता।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 22, 2019 11:38 AM IST

कुछ चीजें सर्दियों में इस्‍तेमाल होती हैं, तो कुछ के लिए बेहतर होता है गर्मियों का मौसम। वहीं कुछ आहार ऐसे होते हैं जो बरसात आते ही खराब होने लगते हैं और कुछ तो ऐसे कि जिनकी एक्‍सपायरी डेट सिर्फ कुछ दिन ही होती है। पर क्‍या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फूड भी हैं जो कभी भी खराब नहीं होते। यानी इनकी कोई एक्‍सपायरी डेट होती ही नहीं है। बस जरूरत है इन्‍हें ठीक से संभाल कर रखने की।

यह भी पढ़ें- हर रोज बदलें कुकिंग ऑयल, सेहत रहेगी दुरुस्त

नमक

हालांकि यह आहार नहीं है, लेकिन इसे मिनरल के रूप में जाना जाता है। अगर इसे ड्राई कंटेनर और सही वातावरण में स्टोनर किया जाये तो यह कभी एक्स पायर नहीं होता। इस स्वााद बढ़ाने वाले पदार्थ का इस्तेमाल अन्य खाद्य पदार्थों को स्टोर करने के लिए भी किया जा सकता है।  नमक में सोडियम क्लोराइड होता है, जिसके कारण अगर किसी चीज के ऊपर इसे लगा दिया जाए तो वह सामान भी जल्दी खराब नहीं होता।

यह भी पढ़ें – भूख लगातार हो रही है कम, तो डायट में शामिल करें यह हरी सब्‍जी

दालें

क्या आप जानते है कि दाल के साथ कई अन्यद तरह के बीज भी सालों तक खराब नहीं होते। दालों की खास बात यह है कि इनमें नमी नहीं होती है और अगर इन्हें नमी से बचाकर रखा जाए तो ये सालों तक खराब नहीं होतीं। घर में दालों के पैकेट पर जो आप एक्सपायरी डेट देखते हैं, उसके अनुसार आपको ये दालें बेहतर रिजल्ट के लिए इस समय से पहले इस्तेमाल कर लेनी चाहिए। दालें और बीज शरीर के लिए प्रोटीन के मुख्यट स्रोत हैं। बरसात में दालों के खराब होने की वजह उनका नमी के संपर्क में आ जाना होता है।

यह भी पढ़ें – क्‍या 35 की उम्र के बाद पनीर खाना छोड़ देना चाहिए?

चीनी

चीनी कभी एक्सेपायर नहीं होती क्योंलकि यह किसी भी तरह के बैक्टीीरिया की वृद्धि को बढ़ावा नहीं देती। चीनी की एक खास बात यह है कि अगर इसे नमी से बचाकर रखा जाए तो यह कई सालों तक खराब नहीं होती। इसलिए चीनी को लंबे समय तक स्टोेर करने के लिए किसी एयरटाइट कंटेनर में रखें।

कॉर्न स्टार्च

सॉस, ग्रेवी और पुडिंग को गाढ़ा करने वाले कॉर्न स्टाएर्च भी एक्‍सपायर नहीं होता। बशर्तें इसे किसी ड्राई या संदूषित पदार्थ से मुक्तप रखा जाये। इसे ताजा बनाये रखने के लिए इसे ठंडे, ड्राई स्थाान पर रखें और इस्तेदमाल करने के बाद कसकर बंद करना न भूलें।

सफेद सिरका और सेब साइडर सिरका

सिरका खाने को ही लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखता, बल्कि किचेन, कांच के बर्तन और फर्श की सफाई में भी कारगर साबित होता है। जी हां, सलाद ड्रेसिंग या अचार बनाने, सफाई और ऐसे ही कई प्रकार से इस्‍तेमाल होने वाला सिरका, आप चाहें तो कई सालों तक इस्‍तेमाल कर सकते हैं।  यह अपरिवर्तित नहीं होता। ऐसा सिरके में अम्ल होने के कारण होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source