Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शुगर पेशेंट के लिए ब्रेकफास्ट: सुबह नाश्ते में जरूर खाएं ये 5 फूड, दिनभर कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

Breakfast For Sugar Patient: शुगर पेशेंट के लिए नाश्ते का चुनाव करना बहुत कठिन होता है, यहां हम आपको डायबिटीज रोगियों के लिए 5 हेल्दी नाश्ते के बारे में बता रहे हैं।

शुगर पेशेंट के लिए ब्रेकफास्ट: सुबह नाश्ते में जरूर खाएं ये 5 फूड, दिनभर कंट्रोल रहेगा शुगर लेवल

Written by Atul Modi |Updated : October 17, 2022 7:02 PM IST

Breakfast For Sugar Patient: नाश्ता दिन के सबसे महत्वपूर्ण भोजन में से एक है क्योंकि यह आपको पूरे दिन एनर्जी देता है। हमारे लिए ऐसा नाश्ता करना बेहद जरूरी है जो न केवल स्वादिष्ट हो बल्कि शरीर के लिए ईंधन का काम करे और पौष्टिक तत्वों से युक्त हो। लेकिन, डायबिटीज वाले लोग अपनी पसंद के मुताबिक सब कुछ नहीं खा सकते हैं; उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड का चुनाव करने की आवश्यकता है, जो उनके ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित नहीं करते हैं। तो ऐसे में शुगर पेशेंट के लिए ब्रेकफास्ट के विकल्प क्या हैं?

शुगर (डायबिटीज) पेशेंट के लिए ब्रेकफास्ट - (5 Healthy Breakfast For Sugar Patient In Hindi)

सबसे अधिक पौष्टिक नाश्ते के लिए, शुगर पेशेंट को प्रत्येक फूड ग्रुप में साबुत और अनप्रोसेस्सेड फूड चुनने का प्रयास करना चाहिए। अपने नाश्ते में अनाज, सब्जियां, प्रोटीन और डेयरी प्रोडक्ट शामिल करें। यहां हम डायबिटीज रोगी के कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में बता रहे हैं।

1. ओट्स - Oats

कार्बोहाइड्रेट का स्रोत ओट्स भी फाइबर से भरपूर होता है और आपको लंबे समय तक आपको भूख महसूस नहीं होने देता है। ओट्स ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा और स्थिर बनाकर यह सुनिश्चित करता है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Also Read

More News

2. अंडे - Egg

शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए नाश्ते में अंडे को भी शामिल किया जा सकता है। अंडे कैलोरी में कम और प्रोटीन से युक्त होते हैं। अंडे शुगर लेवल और स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं।

3. बेसन का चीला - Besan Ka Chila

शाकाहारी लोग नाश्ते में बेसन का चीला खा सकते हैं. बेसन से बना चीला फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, यह पौष्टिक और तैयार करने में आसान होता है।

4. चिया सीड्स - Chia Seeds

चिया सीड्स ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं। डायबिटीज रोगी के लिए इसे सेवन करने का सबसे बेहतर तरीका पानी में भिगोकर खाना है। चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. ड्राई फ्रूट्स - Dry Fruits

ड्राई फ्रूट्स या मेवे भी शुगर पेशेंट में ब्लड शुगर कम करने में मदद कर सकते हैं, यह आपको ऊर्जा, प्रोटीन के साथ ढेर सारे स्वस्थ वसा भी देंगे। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

About the Author

... Read More