Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हो सकते हैं जिसके लिए उन्हें अपनी डाइट में काफी बदलाव करने पड़ते हैं। ऐसे में कई बार आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में पता नहीं होता जो आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो और वजन को भी कम कर सकते हों, इसलिए परेशानी की कोई बात नहीं है क्योंकि आपको शायद नहीं पता कि केले से भी आप वजन घटा सकते हैं। दुनिया भर में केले अपने आश्चर्यजनक लाभ के लिए लोकप्रिय हैं लेकिन भारत में कच्चे केले को भी पसंद किया जाता है। हरे केले का उपयोग सलाद और डिप में भी किया जाता है। ऐसा हो सकता है कि यह आपको खाने में स्वादिष्ट ना लगे लेकिन इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह पाचन को बेहतर और वजन घटाने में भी मदद करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि हरे केले आपके लिए कितने फायदेमंद हो सकते हैं तो आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
हरे केले सामान्य आंत्र गतिविधि को रिस्टोर करने में मदद कर सकते हैं। ये बाध्य फेनोलिक यौगिकों से भरपूर होते हैं जो कैंसर विरोधी, सूजन रोधी और हृदय संबंधित समस्याओं में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। इनमें प्रीबायोटिक प्रभाव भी होता है जो आपके स्वस्थ पेट के लिए जरूरी होता हैं।
हरे केले में उच्च प्रतिरोधी स्टार्च और पेक्टिन सामग्री के कारण यह भूख को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यह आपको अपने आहार से अत्यधिक कैलोरी को खत्म करने में मदद करते हैं जिससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
हरे केले हृदय के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। यह पोटेशियम के अच्छे स्रोत के रूप में काम कर सकते हैं। इनमें प्रतिरोध स्टार्च भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपके शरीर के शुगर लेवल को मेंटेन करने में मदद कर सकते हैं। यह पोटेशियम से भरपूर होने के कारण मांसपेशियों के संकुचन और ब्लड प्रेशर के रेगुलेशन में मदद करते हैं।
कच्चे केले स्वाद में मीठे नहीं होते। पके और पीले केले की तुलना में इनमें कम चीनी होती है। हरे केले में मौजूद पेक्टिन और प्रतिरोधी स्टार्च के होने से यह ब्लड शुगर रेगुलेटर के रूप में कार्य कर सकते है।
हरे केले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। यह आपके शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं। इनमें विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और कई अन्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, ये सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।