Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या खाने से जल्दी बढ़ता है हीमोग्लोबिन? जानिए जल्दी खून बढ़ाने वाले 5 फूड्स

Haemoglobin Rich Foods: शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से कई गंभीर समस्याएं हो सकती है। इसकी वजह से आप घातक बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि अपने डाइट में आयरन से भरपूर फूड शामिल करें।

क्या खाने से जल्दी बढ़ता है हीमोग्लोबिन? जानिए जल्दी खून बढ़ाने वाले 5 फूड्स

Written by anant shukla |Updated : September 18, 2024 1:51 PM IST

Haemoglobin Rich Foods : "हेल्थ इज वेल्थ" ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। यानी जो व्यक्ति स्वस्थ है, वह सबसे सुखी इंसान है। लेकिन बढ़ती उम्र में शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। उन्हीं पोषक तत्वों में से एक आयरन भी है। अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो ब्लड सेल्स का निर्माण भी कम हो जाता है। जिसकी वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। आप कई घातक बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। बढ़ती उम्र में आयरन की कमी से आप परेशानी में ना पड़ जाएं, इसके लिए हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए इन खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर आंवला - Gooseberry

आंवला को इंडियन गूसबेरी के नाम से भी जाना जाता है। आंवला में विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। आयरन से भरपूर होने के कारण यह एनीमिया में भी काफी फायदेमंद हो सकता है। आंवला का सेवन आप अचार, कैंडी, पाउडर, मुरब्बा के रूप में कर सकते हैं। कुछ लोग इसे कच्चा भी खाना पसंद करते हैं। नियमित रूप से रोज एक आंवला के सेवन से संपूर्ण स्वस्थ्य को लाभ पहुंचता है।

चीनी को करें बाय, डाइट में शामिल करें गुड़ - Jaggery

यदि आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो अपने डाइट में चीनी की जगह गुड़ को शामिल कर सकते हैं। गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती। इसके साथ ही यदि आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है।

Also Read

More News

नॉन वेजिटेरियन हैं तो खा सकते हैं ऑर्गन मीट - Organ Meat

अगर आप नॉन वेजीटेरियन हैं, तो शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए ऑर्गन मीट भी खा सकते हैं। इसमें लिवर, किडनी, ब्रेन, हृदय जैसे ऑर्गन मीट शामिल हैं। इसमें प्रचूर मात्रा में आयरन होते हैं। जिसके जरिए आप अपने शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

लोबिया - Cowpea

लोबिया में 26 से 29 प्रतिशत तक आयरन मौजूद होते हैं। यदि आप अपने शरीर में आयरन की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो लोबिया बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह तेजी से आयरन की कमी को पूरा करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

भीगा किशमिश - Raisin

सभी ड्राईफ्रूट में भरपूर मात्रा में आयरन होते हैं। बात की जाए किशमिश की तो यह आयरन के अलावा कॉपर और विटामिन का भी अच्छा स्त्रोत है, जिनका ब्लड बनाने में अहम भूमिका होती है। इसके लिए रात में 8 से 10 किशमिश भिगो दें और सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें। इससे आपके स्वस्थ्य में काफी सुधार हो सकता है।

About the Author

... Read More