Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Desi Ghee Myths: देसी घी खाने को लेकर मन में न पालें कोई गलतफहमी, जानिए घी खाने के बारे में 5 बड़े झूठ

Desi Ghee Myths: क्या देसी घी सच में आपके शरीर के लिए हानिकारक है या आपको पूरी बात पता नहीं? आइए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जानते हैं और पता करते हैं कि देसी घी से जुड़ी बातें सच हैं या झूठ।

Desi Ghee Myths: देसी घी खाने को लेकर मन में न पालें कोई गलतफहमी, जानिए घी खाने के बारे में 5 बड़े झूठ
देसी घी को बाकी तेलों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

Written by Atul Modi |Updated : February 7, 2021 7:01 AM IST

आपने कभी न कभी देसी घी (Desi Ghee) से जुड़ी कुछ बातें जरूर सुनी होंगी, जिस कारण या तो हम घी नहीं खाते हैं या बहुत ही कम खाते हैं। उन बातों में हो सकता है बहुत सी बातें झूठी हों, और सच्‍चाई से वंचित रखा गया हो। दरअसल, हमारे पूर्वजों ने देसी घी के बारे में बहुत से लाभ बताए थे, मगर जैसे-जैसे विज्ञान तरक्की करता गया वैसे-वैसे बड़ी-बड़ी तेल कंपनियों ने अपने प्रोडक्‍ट की तारीफ करने के साथ देसी घी के प्रति भ्रम फैलाने लगी, जिनका यहां हम भंडाफोड़ कर रहे हैं।

जानिए घी खाने के बारे में 5 बड़े झूठ- Desi Ghee Myths In Hindi

1. देसी घी से आपका वजन बढ़ता है

यह एक सबसे ज्यादा प्रचलित व झूठी बात है कि घी हमारा वजन बढ़ाता है और इसलिए बहुत से लोग घी को खाना छोड़ देते हैं। लेकिन इसके पीछे का सच यह है कि घी आपका वजन नहीं बढ़ाता है बल्कि यह आपके वजन को कम होने में लाभदायक माना जाता है। यह आपके पेट के स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है। यह आपके पेट में हानिकारक प्लेक व अन्य बैक्टीरिया को बनने से रोकता है। इसलिए आपको घी का सेवन अवश्य करना चाहिए। यदि आप अपनी रोटी को घी के साथ खाते हैं तो इससे आपको फिट रहने में मदद मिलेगी।

2. देसी घी हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है

घी की सीमित मात्रा में मोनो-अनसैचुरेटेड फैट एसिड होते हैं जोकि डाइट्री फाइबर का ही एक रूप होते हैं और आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। यदि आप ध्यानपूर्वक घी का सेवन करते हैं तो इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। कुछ मेडिकल स्टडीज ने भी घी को कैंसर से बचाने में लाभदायक माना है। यह हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है जिससे हम स्वयं को कैंसर से बचा सकते हैं।

Also Read

More News

3. देसी घी हार्ट अटैक व स्ट्रोक का एक कारण बनता है

बहुत से लोग घी से इसलिए दूर रहने की सोचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि घी से उन्हें हृदय से सम्बन्धित बीमारियां होने का रिस्क रहता है। जो लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं और जो एक्सरसाइज वगैरह करते हैं वह भी घी को अवॉइड करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि घी में बहुत से एंटी आक्सिडेंट होते हैं। इसके साथ साथ घी में विटामिन ए, ई व डी भी होते हैं जो आपको बहुत से हृदय रोगों से बचाने में लाभदायक होते हैं।

4. यदि आप लैक्टोज़ इनटोलरेंट हैं तो आपको घी नहीं खाना चाहिए

यह भी एक बहुत बड़़ा झूठ है जो लैक्टोज़ न सहन करने वाले लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। वह यह सोचते हैं कि यदि वह देसी घी खा लेंगे तो इससे उनकी सेहत और अधिक खराब हो जाएगी। दूध व घी दो बहुत ही अलग चीजें हैं। घी आपकी इस समस्या को और नहीं बढ़ाता है बल्कि यह आपके लिए रिस्क फ्री होता है। नॉन लैक्टोज़ इंटोलेंट लोगों के लिए देसी घी को दूध के साथ पीने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. देसी घी में खाना पकाना हानिकारक होता है

बहुत से तेलों का एक स्मोक प्वाइंट होता है जिस पर वह ब्रेक डाउन होते हैं और उनमें से फ्री रेडिकल्स निकलते हैं। लेकिन घी का स्मोक प्वाइंट 250 डिग्री सेल्सियस है और यह ब्रेक डाउन नहीं होता है और इसमें से फ्री रेडिकल्स भी नहीं निकलते हैं जिस कारण इसे खाना बनाने का एक सबसे सेफ माध्यम माना जाता है। घी को बाकी तेलों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

About the Author

... Read More