प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए डेंगू में पिएं कीवी का जूस, इन 4 बीमारियों में भी होगा लाभ

Benefits of Kiwi Juice: डेंगू होने पर कीवी खाना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ता है। इतना ही नहीं कीवी फल को खाने और इसका जूस पीने से तनाव से बचाव होता है। जानिए, कीवी जूस पीने के अन्य फायदे क्या हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 13, 2020 9:09 AM IST

kiwi juice Benefits: कीवी फल (Kiwi fruit) का सेवन लोग बहुत कम करते हैं। ज्यादातर डेंगू होने पर इस फल को खाया जाता है। कीवी में मौजूद पोषक तत्व शरीर में कम हुए प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाते हैं। यह थोड़ा महंगा भी होता है, इस वजह से भी आम लोग इसे अन्य फलों की तुलना में अधिक नहीं खाते। फल के साथ जूस पीना भी काफी हेल्दी होता है। कीवी स्वाद में खट्टा होता है। इसमें विटामिन और मिनरल अधिक मात्रा में होती है। त्वचा, बालों और कई शारीरिक समस्याओं में इसका सेवन करना बहुत उपयोगी होता है। जानें, कीवी जूस के सेहत लाभ (kiwi juice Benefits) क्या-क्या हैं।

कीवी में मौजूद पोषक तत्व

इसमें कैलोरी, फैट, सोडियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, डायटरी फाइबर, नेचुरल शुगर, विटामिन ए, बी-6, सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों के कारण कीवी फल और इसके जूस को कई बीमारियों में खाने-पीने की सलाह दी जाती है।

1. दिल को रखे स्वस्थ

कीवी जूस पीने से दिल को कई तरह से लाभ पहुंचता है। रक्त वाहिकाओं में ब्लड क्लॉट्स बनने से रोकता है। उच्च रक्तचाप की समस्या में भी इसका सेवन कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा, तो आपको दिल संबंधित रोग जल्दी नहीं होंगे। फाइबर होने के कारण कीवी खाना या जूस पीना दिल को सुरक्षित रखता है। साथ ही स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक का खतरा भी कम करता है। रोजाना 2 कीवी (Kiwi benefits in hindi) खाने से ट्राइग्लिस्राइड्स कम हो जाती है।

2. तनाव करे दूर

कोरोना काल में अधिकतर लोग तनाव और एंग्जायटी की समस्या से जूझ रहे हैं। रोजाना कीवी का जूस पीने से तनाव (Stress) कम होता है। जो लोग जिम जाते हैं, उन्हें कीवी का जूस पीना चाहिए, क्योंकि यह वर्कआउ करते समय शरीर में कम हुए इलेक्ट्रोलाइट लेवल को बढ़ाता है। इससे मानसिक तनाव भी कम होता है। कीवी जूस में मौजूद सेरोटोनिन मूड को शांत करता है।

3. झुर्रियां और त्वचा की समस्याओं को करे दूर

कीवी (kiwi ke fayde) जूस में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकता है। इससे त्वचा पर चमक और निखार आती है। रोजाना एक गिलास कीवी का जूस पीने से त्वचा पर होने वाली झुर्रियां दूर होती हैं।

वजन घटाना है तो पिएं हेल्दी और टेस्टी कीवी स्मूदी

4. बालों में लाए चमक और मजबूती

कीवी जूस में विटामिन ई काफी होता है। विटामिन ई बालों को बढ़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद अन्य मिनरल और विटामिन बालों के झड़ने की समस्या को दूर करते हैं। यह फल रोग-प्रतिरोधक क्षमता को (Health benefits of kiwi juice in hindi) भी सुधारता है।

5. बढ़ाए प्‍लेटलेट्स काउंट

बारिश के मौसम में डेंगू (Dengue) होने का खतरा बढ़ जाता है। कीवी में मौजूद कुछ पोषक तत्‍व इम्‍यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे आप डेंगू, कोविड-19 से संक्रमित होने से बचे रह सकते हैं। डेंगू में कम हो रहे ब्‍लड प्‍लेटलेट्स को भी कीवी बढ़ाने में मदद करती है।

कीवी खाएं, त्वचा बनेगी खूबसूरत और जवां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source