डायबिटीज और डेंगू दोनों में फायदेमंद है कीवी, जानें और भी लाभ

हाल के परीक्षण और शोध बताते हैं कि यह छोटा सा विदेशी फल बहुत सी बीमारियों से लड़ने में सहायता प्रदान करता है। मॉनसून में फैलने वाली बीमारियों से भी बचाती है कीवी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 8, 2019 4:38 PM IST

कीवी (Kiwi health benefits) विदेशी फल है। पर इसमें इतने सारे पोषक तत्‍व मौजूद हैं कि डॉक्‍टर भारत में भी इसे खाने की सलाह देते हैं। फि‍र चाहें आपको डायबिटीज है या फि‍र डेंगू के कारण ब्‍लड प्‍लेटलेट्स कम हो गए हों। दोनों ही स्थितियों में कीवी (Kiwi health benefits) लाभदायक है। आइए जानते हैं कीवी के और भी फायदे।

कीवी के मौजूद पोषक तत्‍व (Kiwi health benefits)

1 कप (180 g)  कीवी में 110 कैलोरी के साथ 0.9 g फैट, 5.4 mg सोडियम, 16% पोटेशियम, 8% कार्बोहाइड्रेट, 20% डाइटरी फाइबर, 16 g नेचुरल शुगर, 2.1 g प्रोटीन, 3% विटामिन ए 278% विटामिन सी, 6% कैल्शियम, 3% आयरन, 25 माइक्रोग्राम फोलिक, 5% विटामिन B-6 और 7% मैग्नीशियम पाया जाता है। इतने सारे पोषक तत्‍व होने के कारण ही इसे कई बीमारियों में खाने की सलाह दी जाती है।

कीवी खाने के सेहत लाभ (Kiwi health benefits)

बढ़ाए प्‍लेटलेट्स

इस मौसम में सबसे ज्‍यादा डर डेंगू का लगता है। कीवी में ऐसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं, जो इम्‍यूनिटी बढ़ाकर इस तरह की बीमारियों से रक्षा करते हैं। सा‍थ ही डेंगू में कम हो रहे ब्‍लड प्‍लेटलेट्स को भी कीवी बढ़ाने में मदद करती है।

नेचुरल शुगर है डायबिटीज में फायदेमंद

कीवी में नेचुरल शुगर होती है, जो डायबिटीज के मरीजों को नुकसान नहीं देती। साथ ही कीवी में ग्लाइसीमिक इंडेक्स कम होने से ब्लड शुगर जल्दी नहीं बढ़ता है। इसका ग्लासीमिक लोड 4 है, जो डायबिटीज मरीज के लिए सुरक्षित है।

तेज होती है आंखों की रोशनी

लगातार गैजेट के इस्‍तेमाल और कृत्रिम रोशनी में काम करने के कारण आंखों की रोशनी कम होने लगी है। ऐसे में रोजाना 1 कीवी खानी चाहिए। इससे न सिर्फ आंखों की रोशनी तेज होती है, बल्कि इससे मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है।

हेल्‍दी हार्ट के लिए

फाइबर से भरपूर कीवी का सेवन दिल को सुरक्षित रखने के साथ लिवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक  का खतरा भी कम करता है। रोजाना 2 से 3 कीवी खाने से ब्लड क्लॉटिंग और ट्राइग्लिस्राइड्स कम हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source