Kiwi Benefits in Hindi (कीवी के फायदे) : प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ाए कीवी, त्वचा के लिए भी है हेल्दी, जानें कीवी खाने के फायदे

कीवी एक ऐसा फल है, जो स्वस्थ रखने के साथ ही खूबसूरत और जवां भी बनाए रखता है। जानते हैं, कीवी के सेहत और त्वचा पर होने वाले फायदों (Kiwi Benefits in Hindi) के बारे में…

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 17, 2020 4:49 PM IST

kiwi benefits in hindi (कीवी खाने के फायदे)

कीवी को लोग अक्सर डेंगू होने पर ही खाते हैं। लेकिन अन्य फलों की ही तरह कीवी भी काफी हेल्दी और पौष्टिक होता है। कीवी खाने से आप कई तरह के रोगों से बचे रहते हैं। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करती है। कीवी खाने से त्वचा हेल्दी बनी रहती है। कीवी एक ऐसा फल है, जो स्वस्थ रखने के साथ ही खूबसूरत और जवां भी बनाए रखता है। जानते हैं, कीवी के सेहत और त्वचा पर होने वाले फायदों (Kiwi Benefits in Hindi) के बारे में…

कीवी में मौजूद पोषक तत्व

इसमें कई फलों के बराबर विटामिंस और मिनरल्स होते हैं। कीवी में मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटैशियम और अन्य तत्व डायबिटीज से लेकर डेंगू तक में आपको राहत देता है।

Diet in Dengue : डेंगू में कम हो गया है प्लेटलेट्स काउंट, तो जरूर खाएं यह फल

कीवी के फायदे (Health benefits of kiwi) 

1 त्वचा का हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए कीवी का जरूर सेवन करें। इससे त्वचा को पोषण मिलेगा। कीवी में विटामिन-ई पाया जाता है, जो स्किन को रिपेयर करने का काम करता है। इसके अलावा इसमें डाइटरी फाइबर भी मौजूद होता है। इससे स्किन में चमक आती है।

2 ब्लड प्लेटलेट्स को काफी तेजी से बढ़ाता है कीवी। ऐसे में डेंगू होने पर मरीजों को हर दिन कीवी (Kiwi in Dengue in Hindi) खिलाना चाहिए। इसे खाने से शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ने लगता है। साथ ही शरीर को ताकत देने के साथ-साथ डेंगू से जल्दी रिकवर होने में भी कीवी मदद करती है।

कीवी खाएं, त्वचा बनेगी खूबसूरत और जवां

3 कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है, जिसके कारण इसका सेवन शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली में पड़ता है। अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो आप बहुत कम बीमार पड़ते हैं।

4 कीवी में फोलिक एसिड पाया जाता है। गर्भ में बच्चे के दिमाग के विकास में इससे बहुत फायदा मिल सकता है इसलिए महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान कीवी का सेवन करना चाहिए।

5 कीवी में फाइबर होता है, जो पाचन शक्ति को मजबूत करता है। कीवी खाने से कार्डियोवैस्कुलर बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है। साथ ही ब्लड प्रेशर, फैट, ब्लड शुगर जैसी बीमारियों को भी दूर रखता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source