
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 2, 2021 12:52 PM IST
Keto Foods in India : किटोजेनिक डायट या किटो डायट को वेट लॉस के लिए रहाल के वर्षों में काफी लोकप्रियता मिली है। हमारे देश की कई सेलिब्रिटीज़ और फिटनेस आइकॉन मानी जानेवाले लोग भी किटो डायट लेने की बात स्वीकार कर चुके हैं। किटो डायट में कार्ब्स और फैट्स की मात्रा बहुत सीमित होती है , जिससे शरीर को फैट बर्निंग के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती। इस प्रकार की डायट में कैलोरी प्राप्त करने के लिए 5 फीसदी कार्ब्स और 60 फीसदी हिस्सा और 30 फीसदी प्रोटीन की मात्रा तय की जाती है। (Keto Foods in India)
भारतीय भोजन में आटा, दालें, मीठा और तेल-घी जैसी चीज़ों का समावेश काफी अधिक मात्रा में होता है। जिससे, भारतीय थाली में कार्ब्स और तेल में तली चीज़ें काफी अधिक परोसी जाती हैं। इसी आधार पर एक मिथक बन गया है कि भारतीयों के लिए किटो डायट फॉलो कर पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन, यह सच नहीं है। भारतीय डायट में शामिल की जाने वाली स्थानिय चीज़ों के साथ ही किटो डायट फॉलो की जा सकती है और हेल्दी तरीके से वेट लॉस भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको सही खाद्य पदार्थों की पहचान करनी होगी जिन्हें आप आसानी से अपनी डायट में शामिल कर सकें और ज़्यादा लम्बी अवधि तक उसका सेवन भी कर सकें। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही भारतीय खाद्य पदार्थों की सूचि जो किटो डायट के लिए उपयुक्त हैं।
शाकाहारी यानि वेजिटेरियन डायट लेनेवालों की संख्या भारत में बहुत अधिक है। क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में दिखनेवाली आम सब्ज़ियां, मसाले और फल किटोजेनिक डायट के लिए बहुत अच्छे पर्याय हैं। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के अनाज, दालें और आटा भी किटो डायट के लिए आवश्यक न्यूट्रिशनल प्रोफाइल रखते हैं। शाकाहार करने वाले इन चीज़ों को किटोजेनिक डायट के तहत खा सकते हैं-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.