Kishmish vs Munakka: एक जैसे दिखने वाले किशमिश और मुनक्‍का में कौन है ज्‍यादा फायदेमंद, जानिए दोनों में अंतर

किशमिश और मुनक्का में अंतर: अक्सर लोग किशमिश और मुनक्के को एक ही समझने की भूल कर देते हैं, मगर दोनों में अंतर है। आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश और मुनक्का खाने का तरीका भी अलग है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : June 15, 2021 6:12 PM IST

नट्स और ड्राई फ्रूट्स भला किसे पसंद नहीं है। हम में अधिकांश लोगों के लिए यह सुबह नाश्ते और दोपहर में किसी भी समय स्नैक्स का एक बेहतरीन विकल्प है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो अपनी शारीरिक फिटनेस को लेकर काफी काफी एक्टिव रहते हैं। क्योंकि ये कई पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं, जो कि आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। लोग अक्सर अपने शेक, स्मूदी, हॉट ड्रिंक्स, समर कूलर, डिप्स और सूप को क्रंची बनाने के लिए उनमें ड्राई फ्रूट्स और नट्स डालते हैं। जिसमें किशमिश और मुनक्का (Kishmish vs Munakka) बहुत पोपुलर है। जो कि उन लोगों को काफी पसंद है, जो मीठी चीजों के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं।

लेकिन अक्सर लोग किशमिश और मुनक्का के सेवन को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं, कि क्या सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं। साथ ही क्या ये दोनों एक ही हैं या इनकी कोई ऐसी विशेषताएं हैं जो इन्हें अलग बनाती हैं? इस तरह के सवाल लोगों के मन में आते हैं। अगर आपके मन में भी यह सवाल अक्सर आते हैं, और इसके जवाब की तलाश में लगे रहते हैं, तो इस लेख में हम आपके सारे सवालों के जवाब लेकर आये हैं। क्या आप इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं? आइए जानते हैं।

किशमिश और मुनक्‍का के बीच क्या अंतर है?

आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से, मुनक्का का उपयोग मुख्य रूप से इसके औषधीय गुणों के चलते किया जाता है। आयुर्वेद मुनक्का का उपयोग करता है क्योंकि यह भारतीय मूल का है; किशमिश को भारत का मूल निवासी नहीं माना जाता है।

दोनों के बीच प्राथमिक अंतरों में से एक आकार है- किशमिश बीज रहित और पीले हरे रंग के साथ छोटी होती है। दूसरी ओर मुनक्का बड़ा, बीज के साथ भूरे या हल्‍के काले रंग का होता है। भारतीय खाना पकाने में मुख्य रूप से किशमिश का उपयोग होता है क्योंकि यह एक विशेष तीखेपन के कारण इसे एक स्वादिष्टता प्रदान करता है। हालांकि, आयुर्वेद मुनक्का का बहुत पक्षधर है।

किशमिश या मुनक्‍का, क्या ज्यादा फायदेमंद है?

मुनक्का और किशमिश में उनके पोषण संबंधी प्रोफाइल में बहुत अंतर नहीं हो सकता है, लेकिन एक चीज है जो उन्हें अलग करती है वह है किशमिश में मौजूद खटास, जो शरीर में अम्लता पैदा कर सकती है। मुनक्का में अपेक्षाकृत अधिक ऊर्जा होती है। इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है। इसलिए आयुर्वेद में मुनक्का को किशमिश से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

भीगे हुए मुनक्का खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। मुनक्का स्वास्थ्यवर्धक है क्योंकि यह एसिडिटी या गैस्ट्रिक से संबंधित समस्याओं को प्रेरित नहीं करता है। यह आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए बेहतरीन है। मुनक्का के कुछ टुकड़ों को रात भर पानी में भिगोया जा सकता है, जिसका सुबह खाली पेट सेवन शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ावा देने के किया जा सकता है। जो लोग लंबे समय में एनीमिया से पीड़ित हैं उन लोगों को रात को सोने से पहले एक गिलास उबले हुए दूध के साथ मुनक्का का सेवन करने से बहुत फायदा हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.