Kids Bone Health : बच्चों की हड्डियां होंगी मजबूत, जब खिलाएंगी ये आहार

आपके बच्चे को ऐसी चीजें जरूर मिलनी चाहिए जो उनकी हड्डियों को मजबूत बनाएं और आगे भी चलकर कोई समस्या न होने पाए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 8, 2019 9:30 PM IST

बच्चे को अगर अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाना है तो उसके लिए उनकी हड्डियां मजबूत होनी चाहिए। कई बार पोषण के अभाव में बच्चे की हड्डियां विकसित होने से वंचित रह जाती हैं। बचपन में ही बच्चों की हड्डियों का विकास अच्छी तरह से होना जरूरी है। अगर हड्डियों का विकास (Kids Bone Health) सही से नहीं हो पाता है तो आगे चलकर आपके बच्चे को कई तरह की सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने बच्चे को शुरुआत से ही सही डाइट देना शुरू कर दें। ध्यान रहें, आपके बच्चे को ऐसी चीजें जरूर मिलनी चाहिए जो उनकी हड्डिहयों को मजबूत (Kids Bone Health) बनाएं और आगे भी चलकर कोई समस्या न होने पाए।

बच्चे की हड्डियों को मजबूती देने के लिए आहार

दूध की चीजें दें अधिक

आपका नन्हा बच्चा जब इस दुनिया में अपना कदम रखता है तो बहुत जरूरी है उनका अपने शरीर के बल और पैरों के बल खड़ा होना। बच्चे के संपूर्ण पोषण के लिए उसे दूध और दूध से बनी चीजें जैसे- दही, छाछ और पनीर जरूर दें। दूध और दूध से बनी चीजों में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है, जिससे आपके बच्चे की हड्डियां (give milk products to kids for stronger bones) मजबूत बनती है और दांत भी स्ट्रॉन्ग होते हैं।

संतरा भी है जरूरी

संतरा विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत होता है। यह बच्चे के लिए बहुत उपयोगी है क्योंकि इसको खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और इंफेक्शन से भी बचाव मिलता है।

सोया मिल्क

हड्डियों का निर्माण छोटी उम्र में ही होता है। ऐसे में आप बच्चे को सोया दूध पिलाएं। सोया दूध में काफी पौष्टिक तत्वक होते हें जो बच्चे के शरीर को मजबूत तो बनाते ही हैं और साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

मटर खिलाएं

अगर आपका बच्चाा मटर बेहद पसंद से खाता है तो उन्हें मटर के कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खिलाया करें। मटर खाने से शरीर को ताकत मिलती है और हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।

शकरकंद दें

शकरकंद में कैल्शियम होता। इसको खाने से शरीर मजबूत बनता है। बच्चे को शकरकंद भूनकर खिलाएं, क्योंकि यह ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

बच्चों को वायरल इंफेक्शंस से बचाने के उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source