किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ध्यान में रखें ये 4 डायट टिप्स
सर्जरी के बाद आपके शरीर को पूरी तरह होने में 3-6 महीने तक का समय लग सकता है।
Written by Sadhna Tiwari|Updated : August 8, 2018 1:54 PM IST
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भले ही आपको नयी ज़िंदगी पाने जैसा अहसास हो लेकिन एक बात जो नहीं भूलनी चाहिए वह है डायट से जुड़ी सावधानियां। जी हां, अगर आपको लगता है कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आप हर तरह की चीज़ें खा सकते हैं तो यह बात सही नहीं है। सर्जरी के बाद भी आपको अपनी डायट को लेकर अनुशासन का पालन करना चाहिए। दरअसल सर्जरी के बाद आपके शरीर को पूरी तरह होने में 3-6 महीने तक का समय लग सकता है। इसीलिए डायट से जु़ड़ी नियमों का पालन करें। साथ ही ऑपरेशन के बाद ये चीज़ें खाने से बचें।
Add The HealthSite as a Preferred Source
दही: दही में प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी होती है और इसलिए किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीजों को दही खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप नींबू और इमली जैसी खट्टे फल भी खा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी अंगूर का सेवन न करें क्योंकि ये इम्यून सप्रेसिव ड्रग्स की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है।
कच्चे फल और बीजवाली सब्जियां : टमाटर, बैगन, अमरुद, तरबूज जैसी बीज वाले फलों को किडनी ट्रांसप्लांट के बाद खाने से कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि इनसे शरीर में कोलेस्ट्रॉल और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा नियंत्रित रहती है। अगर आप किडनी की पथरी से पीड़ित हैं तब आप इन बीज वाले फलों और सब्जियों को न खाएं। इसी तरह किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कच्चे फल न खाने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
प्रोटीन सप्लीमेंट: जब मरीज किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया से गुज़रता है तो शुरुवाती दौर में उसे प्रोटीन सप्लीमेंट खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह सबके लिए ज़रूरी नहीं है क्योंकि कुछ मामलों में मरीज जल्दी रिकवर हो जाते हैं इसलिए उन्हें सप्लीमेंट की ज़रूरत नहीं पड़ती है। अगर मरीज को ऐसा लग रहा है कि वह पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन नहीं कर पा रहा है तो वो सप्लीमेंट ले सकता है लेकिन इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।
प्रोटीन: किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद शरीर को पूरी तरह उबरने के लिए सबसे ज्यादा प्रोटीन ज़रूरत पड़ती है। इसलिए अपनी डायट में प्रोटीन को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करें। इसके अलावा जो मरीज डायलिसिस की प्रक्रिया से गुज़र चुकें हैं उन्हें अपनी डायट में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ा देनी चाहिए। इसलिए दूध, दाल जैसी चीजों का सेवन ज्यादा करें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.