
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
डायबिटीज के मरीजों के लिए साबुत अनाज की खिचड़ी
Best khichdi for diabetes patient: डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा अपनी डाइट पर ध्यान रखना होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यदि डायबिटीज से ग्रसित कोई व्यक्ति अपनी डाइट पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहा है और ज्यादा फैट या शुगर वाली चीजें खा रहा है, तो उसके कितनी भी दवाएं या ट्रीटमेंट लेने पर भी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल नहीं हो पाता है। यही कारण है कि डायबिटीज के कुछ मरीज अपनी डाइट को लेकर काफी कन्फ्यूजन में रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार हेल्दी दिखने वाली चीजें भी आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ देसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो न सिर्फ आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करेंगी बल्कि आपकी सेहत को भी इससे कई फायदे मिलेंगे। यदि आप को डायबिटीज है या फिर आपके घर में कोई हाई ब्लड शुगर का मरीज है, तो आपको मोटे अनाज से बनी ये खिचड़ी काफी फायदेमंद हो सकती हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए बाजरा बेहद फायदेमंद होता है और इससे बनी खिचड़ी का सेवन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। बाजरा लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के साथ-साथ अन्य कई पोषक तत्वों से भरपूर है और इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। बाजरे की खिचड़ी फाइबर से भरपूर होती है और इसलिए इसका सेवन करना कब्ज आदि समस्याओं को भी दूर करने में भी मदद करता है।
डायबिटीज में व्हाइट राइस खाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में शुगर पाया जाता है। लेकिन ब्राउन राइस डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें खूब मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ कब्ज और पेट जैसी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।
साबुत गेहूं डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है। जहां गेहूं से बने आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 45 होता है, वहीं साबुत गेहूं का सिर्फ लगभग 25 के करीब होता है। इसलिए साबुत गेहूं डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है और इसकी खिचड़ी का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, आपको कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए, इस बारे में आपको किसी अच्छे डाईटीशियन से पूछ लेना चाहिए।
डायबिटीज समेत कई बड़ी बीमारियों के लिए जौ काफी अच्छा विकल्प है, जो लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के साथ-साथ अनेक पोषक तत्वों से भरपूर है। डायबिटीज के मरीजों में वजन बढ़ने और पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है और इन समस्याओं से बचने के लिए भी जौ का सेवन किया जा सकता है। जौ की खिचड़ी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक हेल्दी तरीका है।
रागी ऐसा अनाज है जिसका सेवन करने की सलाह अक्सर डायबिटीज के मरीजों को दी जाती है। डाइटरी फाइबर होने के साथ-साथ रागी में कई ऐसे खास गुण पाए जाते हैं, जो आपके बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीज रागी की खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं, जिससे उन्हें कब्ज से भी आराम मिलेगा।