Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ना केवल भारत में लोकप्रिय हैं बल्कि विदेशों में भी उन्हें खूब पसंद किया जाता है। लेकिन, टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के विकेटकीपर रह चुके ऋषभ पंत साल 2022 में एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। इस एक्सीडेंट (Rishabh Pant Accident) में बुरी तरह घायल होने के बाद ऋषभ को ठीक होने में लम्बा समय लगा। रेग्यूलर एक्सरसाइज और कड़ी डाइट की मदद से ना केवल ऋषभ ने रिकवरी (Rishabh Pant recovery after accident) की बल्कि अब वे एक बार फिर मैदान पर लौट आए हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि ऋषभ की रिकवरी में एक देसी खाने की बहुत बड़ी भूमिका है और यह देसी खाना है खिचड़ी। जी हां, वही खिचड़ी जो हमारे घरों में एक कम्फर्ट फूड (Indian comfort food) के तौर पर बनायी जाती है। हाल ही में कपिल शर्मा के शो में हिस्सा लेने पहुंचे ऋषभ पंत ने बताया कि उन्होंने कई महीनों तक खिचड़ी (Khichadi) ही खायी और इसी खिचड़ी (Khichdi) की मदद से वे खुद को रिकवर कर पाने में सफल रहे।
ऋषभ पंत की न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता सिंह (Shweta Singh, Nutritionist and dietician) ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। श्वेता ने बताया कि ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बादकी रिकवरी डाइट में न्यूट्रिशन से भरपूर फूड के तौर पर खिचड़ी को शामिल किया गया। जैसा कि एक्सीडेंट के बाद हीलिंग प्रोसेस में न्यूट्रिशन की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में ऋषभ पंत को आसानी से रिकवरी में मदद करने के लिए खिचड़ी खाने की सलाह दी गयी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
खिचड़ी खाने से आपको प्रोटीन और विभिन्न अमिनो एसिड्स के अलावा मिनरल्स, विटामिन्स और अन्य कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स प्राप्त हो सकते हैं।
हां, डायबिटीज के मरीज खिचड़ी खा सकते हैं। खिचड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल की जानेवाली दालों और चावल में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।
खिचड़ी में डाइटरी फाइबर होता है जो शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, जिससे वेट लॉस में मदद होती है।