हेल्दी खाना भी बन जाएगा आपकी सेहत का दुश्मन, अगर खाने के साथ आप कर रहे इन 5 ड्रिंक्स का सेवन

Khane ke sath kya nhi pina chahiye । स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है, लेकिन अगर आप हेल्दी खाने के साथ-साथ कुछ ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं, तो आपकी सेहत को हेल्दी खाने से भी कई नुकसान हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 7, 2025 8:32 PM IST

Unhealthy drink to avoid: खाना और पीने में सावधानी रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत आहार और पेय पदार्थों का सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। कहते हैं कि अत्यधिक तला-भुना, मीठा, और प्रोसेस्ड खाना शरीर में हानिकारक तत्वों को जमा कर सकता है, जिससे वजन बढ़ने, पाचन संबंधी समस्याएं और बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही, शक्कर, कैफीन और अल्कोहल का अधिक सेवन शरीर के संतुलन को बिगाड़ सकता है। इसलिए, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार और पानी जैसे हेल्दी पेय पदार्थों का सेवन सेहतमंद जीवन के लिए जरूरी है। मगर क्या आप जानते हैं कि हेल्दी खाना के साथ कुछ पेय पदार्थों का सेवन उसके लाभों को नष्ट भी कर सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि आप जब हेल्दी खाने के साथ कुछ गलत ड्रिंक्स का सेवन करती हैं, तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। तो आइए जानते हैं उन 5 ड्रिंक्स के बारे में जो आपकी सेहत की दुश्मन हो सकती हैं।

1. सोडा व कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (Soda and carbonated drinks)

मीठे ड्रिंक, सोडा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, भले ही वे स्वाद में अच्छे लगते हैं, लेकिन इनमें अधिक मात्रा में शुगर और कैलोरी होती है। हेल्दी खाना खाने के बावजूद इन ड्रिंक्स से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है और वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। इससे शरीर में सूजन और पाचन समस्याएं भी हो सकती हैं।

2. पैक्ड फ्रूट जूस या बासी फलों का रस (Packed and staled fruit juice)

बासी फलों के बने जूस आपके पेट को खराब कर सकता है। वहीं पैकिंग वाले फ्रूट जूस में अधिक शक्कर और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं, जो आपके शरीर में पोषण की कमी पैदा कर सकते हैं। फल का सेवन ताजे रूप में करना हमेशा बेहतर होता है, क्योंकि इससे आपको फाइबर भी मिलता है, जो पाचन के लिए आवश्यक होता है।

3. अल्कोहल (Alcohol drink)

अल्कोहल का सेवन हेल्दी भोजन के साथ करने से कैलोरी का सेवन बढ़ता है। अल्कोहल में कोई पौष्टिक तत्व नहीं होते, लेकिन यह शरीर में पानी की कमी कर सकता है, जिससे पाचन और मेटाबोलिज्म प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, यह लीवर और किडनी के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

4. कैफीन युक्त ड्रिंक्स (Caffeinated drinks)

कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स में उच्च मात्रा में कैफीन होता है, जो नींद के पैटर्न को प्रभावित कर सकता है और शरीर में जलन उत्पन्न कर सकता है। इसके अतिरिक्त, इन ड्रिंक्स में अधिक शक्कर होती है, जो रक्त शर्करा का असंतुलन पैदा कर सकती है। इससे वजन बढ़ने, ऊर्जा में उतार-चढ़ाव और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

5. पैक्ड मिल्क व डेयरी ड्रिंक्स (Packed milk and dairy drink)

पैक्ड मिल्क और डेयरी ड्रिंक्स में अक्सर अतिरिक्त शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर होते हैं, जो आपके हेल्दी डाइट के लाभों को कम कर सकते हैं। ऐसे ड्रिंक्स से अधिक कैलोरी मिलती है, जिससे वजन बढ़ सकता है और आपके पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।