Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Khana Pakate Samay kin Baton ka Dhyan Rakhen: खाना हमारे लिए सिर्फ भूख को शांत करने के लिए नहीं होता है, बल्कि इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। ये जरूरी पोषक शरीर से सभी जरूरी कार्यों और प्रक्रियाओं को चालू रखते हैं। शरीर की ग्रोथ से लेकर सभी प्रक्रियाओं को सामान्य रूप से चलाए रखने के लिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलते रहना जरूरी है। आज के समय में लोग इस चीज को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं, कि कौन से फूड्स पोषक तत्वों से भरपूर हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि किसी भी खाद्य पदार्थ मौजूद पोषक तत्व उसे पकाने के बाद कम हो जाते हैं या नहीं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ पोषक तत्वों से भरपूर जरूरी खाद्य पदार्थ व पकाने के बाद उनके पोषक तत्वों की में कितनी आती है। साथ ही जानेंगे कि पकाने से पहले अगर इन खाद्य पदार्थो को पानी में भिगो दिया जाए तो उससे क्या फायदे मिलते हैं।
हमारे घर में आमतौर पर पकाकर खाए जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थ जिसमें खूब मात्रा में पोषक तत्व होता है और इनमें आमतौर पर दालें, बीन्स, उबालकर खाई जाने वाली सब्जियां और साबुत अनाज आदि शामिल हैं। इन सभी खाद्य पदार्थों में अलग-अलग तरह को पोषक तत्व पाए जाते हैं और ये पोषक तत्व आपके शरीर को सामान्य ग्रोथ और हेल्दी रहने के लिए जरूरी होते हैं।
(और पढ़ें - शरीर में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण)
इनमें से कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थ हैं, जिनके पकाते समय पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इनमें प्रमुख रूप से दालें, बीन्स, साबुत अनाज और सब्जियां शामिल हैं। कुछ खाद्य पदार्थ तो इनमें ऐसे भी हैं, अगर उन्हें लंबे समय तक या तेज आंच के साथ उबाला जाए तो उनके अंदर पोषक तत्व काफी हद तक कम हो जाते हैं। इनमें प्रमुख रूप से उबालकर खाई जाने वाली सब्जियां, साबुत अनाज व दालें आदि शामिल हैं।
(और पढ़ें - शरीर में विटामिन की कमी होने के नुकसान)
अगर आप चाहते हैं कि आपके खाद्य पदार्थों को पकाते समय उसके पोषक तत्व कम न हो पाएं, तो उसके अलग-अलग तरीके हो सकते हैं। साबुत अनाज, बीन्स व दालों को उबालने या पकाने से पहले कुछ समय के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर उसके बाद हल्की आंच के साथ पकाएं। वहीं सब्जियों को धीमी आंच में पकाएं। अगर आप प्रेशर कुकर की जगह साधारण व मोटी तली वाले बर्तन का इस्तेमाल करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
हालांकि, हर खाद्य पदार्थ का समय अलग-अलग हो सकता है। तेज आंच में पकाने के अलावा भी बहुत से ऐसे कारण हो सकते हैं, जिनसे उनके अंदर पोषक तत्व कम हो जाते हैं। उदाहरण के लिए साबुत अनाज की ऊपरी परत को उतार कर खाना भी उनके पोषक तत्वों को कम कर देता है। ऐसा इसलिए क्योंके गेहूं, बाजरा, चावल और अन्य कई ऐसे तरह के अनाज हैं जिनकी ऊपरी परत (छिलके के बाद आने वाली परत) में खूब मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।