Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Khana Khate Time ki Jane Wali Galtiya: स्वस्थ भोजन का सेवन करना अच्छी सेहत की कुंजी है। आप हमेशा इस कोशिश में रहती होंगी कि सिर्फ हेल्दी और पौष्टिक भोजन ही खाया जाए। इसके लिए चाहे आपको कितना भी समय और मेहनत क्यों न लग जाए, आप घर का बना खाना ही प्राथमिकता देती हैं। लेकिन क्या सिर्फ हेल्दी खाना ही सेहतमंद रहने के लिए काफी है? नहीं। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों मानते हैं कि भोजन का तरीका, समय और आदतें भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं, जितना कि भोजन स्वयं। अगर आप खाना खाते समय कुछ आम गलतियां कर रही हैं, तो वही पौष्टिक खाना आपके शरीर के लिए जहर बन सकता है। सही तरीका न अपनाने से पाचन बिगड़ता है, पोषक तत्वों का अवशोषण कम होता है और शरीर में विषैले तत्व जमा हो सकते हैं। इसलिए भोजन का सेवन करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी 5 गलतियां, जो अक्सर लोग करते हैं और जिन्हें आज ही सुधारने की जरूरत है।
सुबह ऑफिस या स्कूल जाने की जल्दी में आप खाना जल्दी-जल्दी खाने का प्रयास करते हैं। तेजी से खाना चबाने से भोजन अच्छे से पचता नहीं है। इससे गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खाने को धीरे-धीरे और ध्यान से चबाकर खाएं, ताकि लार अच्छी तरह से मिल सके और पाचन बेहतर हो और दस्त व कब्ज का खतरा न रहे।
खाना खाते समय बार-बार पानी पीना पाचन तंत्र को प्रभावित करता है, क्योंकि इससे पाचन रस पतले हो जाते हैं और भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पाता। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पानी भोजन से लगभग 30 मिनट पहले या 30 मिनट बाद पीना अधिक लाभकारी माना जाता है। यह आदत अपनाना आपकी हेल्थ को अच्छा बनाए रखने में मदद करती है।
आज के समय में लगभग हर व्यक्ति टीवी या मोबाइल देखते हुए ही भोजन कर रहा है। असल में ध्यान भंग होने की स्थिति में आप न तो खाना एंजॉय कर पाते हैं और न ही शरीर को समय पर संकेत मिल पाता है कि पेट भर चुका है। इससे ओवरईटिंग की संभावना बढ़ती है। इसलिए खाना खाते समय कभी भी फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और न ही टीवी देखना चाहिए।
जल्दबाजी में खड़े होकर या चलते-फिरते खाना खाना स्वाभाविक है। लेकिन ऐसा करने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और खाना ठीक से नहीं पचता। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा बैठकर, शांत वातावरण में भोजन करें। अगर आपको भी खड़े होकर खाने की आदत है, तो आज ही इस आदत को छोड़ दें।
सिर्फ समय देखकर या दूसरों के साथ बैठकर खाना खाने से शरीर पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे पाचन बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप तभी भोजन करें जब वास्तव में भूख महसूस हो। शरीर की जरूरतों को समझ कर ही खाना सेहतमंद जीवन के लिए आवश्यक है।
बाहर का खाना, जरूरत से ज्यादा खाना और खाते समय ज्यादा बात करना बुरी आदतें हैं।
दिन में खाना तीन बार खाना चाहिए और रोजाना उसी समय खाना खाने की आदत डालनी चाहिए।
खाना खाते समय फोन न चलाएं, न किसी से ज्यादा बात करें और न टीवी देखें। खाना खाते समय पूरा ध्यान खाने पर ही होना चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।