खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? जानिए कितने समय बाद पानी पीने से मिलता है लाभ

खाना खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? या खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के क्या नुकसान है? आइए, जानते हैं इन सवालों के जवाब-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : February 23, 2025 5:34 PM IST

How Much Time After Meal Should I Drink Water in Hindi: आयुर्वेद में खाना खाने के कई नियम हैं। आयुर्वेद में स्वस्थ रहने के लिए खाना खाने और पानी पीने के नियमों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप कब खाना खा रहे हैं? कब पानी पी रहे हैं? आयुर्वेद में इन सभी का पूरा ख्याल रखने को कहा जाता है। आयुर्वेद में खाना खाने के बाद तुरंत बाद पानी पीने से मना किया जाता है। कहा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से सेहत को कई नुकसान पहुंचते हैं। इससे पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। खाना खाने के बाद पानी कब और कैसे पीना चाहिए, इसका पूरा ख्याल रखना जरूरी होता है। खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? साथ ही, खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीने के क्या फायदे हैं? इनके बारे में जानते हैं-

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?- Khana Khane ke Kitni Der Baad Pani Peena Chahiye

आयुर्वेद में खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। इससे पाचन-तंत्र गड़बड़ा जाता है और कई दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं। इसलिए आपको बता दें कि खाना खाने के 45 से 60 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद प्यास लगी है, तो आप 1-2 घूंट पानी के पी सकते हैं। लेकिन, ज्यादा मात्रा में पानी पीने से बचना चाहिए। खाना खाने के बाद आपको ज्यादा ठंडा या गर्म पानी पीने से भी बचना चाहिए।

खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीने के फायदे- Khana Khane ke ek Ghante Bad Pani Peene ke Fayde

  • अगर आप खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पिएंगे, तो इससे कई लाभ मिलेंगे।
  • खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है।
  • इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनता है।
  • एक घंटे बाद पानी पीने से गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
  • इससे शरीर भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को भी आसानी से अवशोषित कर लेता है।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान- Khana Khane ke Bad Pani Peene ke Nuksan

  • अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान भी पहुंच सकता है।
  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • इससे अपच और ब्लोटिंग से भी परेशान होना पड़ सकता है।
  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट में भारीपनमहसूस हो सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source