
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 20, 2025 12:27 PM IST
Benefits of drinking clove water: लौंग (Clove) का इस्तेमाल भारतीय रसोई में मसाले के रूप में किया जाता है। इसके औषधीय गुण आयुर्वेद में भी बताए गए हैं। लौंग में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीते हैं, तो यह एक तरह से प्राकृतिक औषधि का काम करता है और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह एक सस्ता और घरेलू नुस्खा है, जिसे अपनाकर आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके फायदे और किन 5 बीमारियों से यह छुटकारा दिलाता है।
लौंग का पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देते हैं। यह आंतों को साफ करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।
(और पढ़ें - लौंग खाने के फायदे)
खाली पेट लौंग का पानी पीने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। नियमित सेवन मोटापा नियंत्रित करने में सहायक है।
(और पढ़ें - वजन कम कैसे करें)
लौंग का पानी खांसी, जुकाम, गले में खराश और अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाता है। इसके एंटीसेप्टिक गुण गले की खराश को ठीक करते हैं और बलगम को पतला कर निकालने में मदद करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना लौंग का पानी पीने की आदत डालना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए लौंग का पानी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं और इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। नियमित सेवन करने से शुगर लेवल संतुलित रहता है। बढ़ते ब्लड शुगर लेवल के खतरे को कंट्रोल करने में यह काफी मदद कर सकता है।
लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इससे शरीर संक्रमण और वायरल बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है। खासकर बदलते मौसम में लौंग का पानी आपको बार-बार होने वाले बुखार और सर्दी-जुकाम से बचा सकता है।
रात को 2–3 लौंग एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इसे हल्का गुनगुना कर खाली पेट पी लें। लौंग में मौजूद जरूरी पोषक तत्व रातभर पानी में अवशोषित होते रहते हैं और फिर सुबह के समय इसका सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
हां, लौंग चबाने से मुंह की बदबू को दूर करने में मदद मिल सकती है और इससे लंबे समय तक सांसें ताजा रहती हैं।
पाचन को अच्छा बनाने और मुंह की बदबू को दूर करने में लौंग का पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।
लौंग चबाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं जैसे दांद हेल्दी रहते हैं, पाचन अच्छा रहता है और जोड़ों का दर्द होने का खतरा भी कम हो जाता है।