Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health Benefits of Eating Garlic on an Empty Stomach in Hindi: लहसुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन बी1, विटामिन सी, कॉपर और मैंगनीज आदि पाए जाते हैं। इसके अलावा, लहसुन एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरस, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यह हार्ट हेल्थ और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। लहसुन में मौजूद गुण कोलस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। अधिकतर लोग सब्जी और दाल आदि में लहसुन शामिल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो सीधे तौर पर भी लहसुन की कलियों का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में लहसुन की कलियों का सेवन करना बेहद फायदेमंद (Khali Pet Lahsun Khane ke Fayde) होता है। आइए, जानते हैं सर्दियों में खाली पेट लहसुन खाने के फायदे-
सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए और बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन की 3-4 कलियां खा सकते हैं। लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता है। लहसुन खाने से संक्रमण और बीमारियों से बचाव भी होता है।
अगर आपको गठिया या किसी अन्य कारण से शरीर में सूजन बनी रहती है, तो ऐसे में आप खाली पेट लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। रोज खाली पेट लहसुन खाने से लिवर की सूजन को भी कम करने में मदद मिल सकती है।
खाली पेट लहसुन खाने से पाचन-तंत्र स्वस्थ बनता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है, तो आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे- कब्ज, अपच और गैस आदि से छुटकारा मिलता है। लेकिन, अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही लहसुन का सेवन करें।
हार्ट हेल्थ के लिए भी लहसुन बेहद फायदेमंद होता है। लहसुन ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में रखने में असरदार होता है। रोजाना खाली पेट लहसुन खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। लहसुन हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करता है।
लहसुन शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददकरता है। अगर आप रोजाना लहसुन का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर में जमा गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। लहसुन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरस गुण होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। खाली पेट लहसुन खाने से संक्रमण का खतरा कम होता है। इससे ओरल हेल्थ में भी सुधार होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।