घी को खाली पेट क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए क्या है इसके फायदे और नुकसान

घी खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है लेकिन केवल तब जब तक आप इसका सेवन सही तरीके से कर रहे होते हैं। आइए जान लेते हैं घी को खाली पेट क्यों नहीं खाना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 30, 2023 4:35 PM IST

घी जिसे पुराने जमाने का एक सुपर फूड भी कहा जाता है, जो अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद की चरक संहिता में भी उन लोगों को घी खाने के लिए कहा गया है जो वात और पित्त के असंतुलन से जूझ रहे होते हैं। घी का सेवन करने से बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ देखने को मिल सकते हैं, जैसे पाचन तंत्र में लाभ मिलना, इम्यूनिटी बढ़ाने और आंखों के लिए भी घी लाभदायक है। लेकिन घी का सेवन सही मात्रा और सही तरीके से करना जरूरी होता है, तभी आपको सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं घी का सेवन खाली पेट क्यों नहीं करना चाहिए।

क्या सुबह खाली पेट घी का सेवन करना सही रहता है?

अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिसने सुबह-सुबह खाली पेट घी खाना शुरू कर दिया है तो ऐसा करना सही नहीं रहेगा। घी आपके पाचन तंत्र के लिए काफी लाभदायक होता है लेकिन अगर आप इसका सेवन खाली पेट कर रहे हैं तो इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। घी एक हैवी फूड है और यह पित्त के लिए लाभदायक होता है। घी को पहले पका लेना जरूरी होता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घी का सेवन करने से पहले उसे पकाने से आप पूरी तरह से घी के लाभ को प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप दाल बना रहे हैं तो उसका तड़का घी में लगाएं। ऐसे ही अगर आप सब्जियां भून रहे है तो उन्हें घी में भूनें। इससे आपको घी के पूर्ण लाभ मिलेंगे।

देसी घी खाने के कुछ स्वास्थ्य लाभ

घी के स्वास्थ्य के लिए बहुत सारे लाभ होते हैं जैसे यह खाने के स्वाद और फ्लेवर को थोड़ा और ज्यादा बढ़ा देता है। इसके अलावा इसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जैसे विटामिन ए, डी, ई, के आदि। कुछ हेल्दी फैटी एसिड जैसे ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड भी होते हैं। घी में एक शॉर्ट चैन फैटी एसिड भी होता है जिसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और जो पेट और पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है।

घी का सेवन करना स्किन के लिए भी है बेहतरीन

घी का सेवन करना आपकी त्वचा को भी एक मॉइश्चर प्रदान करता है इसलिए अगर आपको ड्राई स्किन की समस्या है या स्किन पर दाग धब्बे आदि हो जाते है तो आपको घी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए या फिर आप घी को किसी फेस पैक के माध्यम से अपनी स्किन पर भी लगा सकती हैं। घी का सेवन करने से आपको अधिकतर पौष्टिक तत्व भी प्राप्त होते हैं जिससे आपके शरीर में न्यूट्रिशन कमियां पूरी होने में मदद मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source