
... Read More
Written By: Pallavi | Published : February 16, 2023 4:04 PM IST
Khali pet chach peene ke fayde: खाली पेट छाछ पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। दरअसल, छाछ में जहां विटामिन सी होता है वहीं ये शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। इसके अलावा ये मसल्स बिल्डिंग में भी मददगार है और पेट की सारी परेशानियों को दूर कर सकता है। खाली पेट आप छाछ में काला नमक, जीरा और पुदीना मिला कर भी पी सकते हैं। ये तमाम चीजें मेटाबोलिक रेट बढ़ाते हैं, बॉवेल मूवमेंट को सही करते हैं और शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।
कब्ज की समस्या में छाछ पीना काफी फायदेमंद है। दरअसल, छाछ पीने से ये आपके शरीर की सभी कोशिकाओं से गुजरता हुआ पेट साफ करता है। साथ ही ये आपकी बड़ी और छोटी आंतों की भी सफाई करते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं। साथ ही ये बॉवेल मूवमेंट को भी तेज करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।
सुबह छाछ पीने से आपको दिन भर के लिए आवश्यक ऊर्जा मिल सकती है। सुबह खाली पेट एक गिलास छाछ पीने से ये इलेक्ट्रोलाइट का काम करता है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही ये मसल बिल्डिंग करने में भी मददगार है, इसलिए जो लोग जिम से आते हैं उनके लिए भी खाली पेट छाछ पीना फायदेमंद है।
गैस की समस्या में छाछ काफी कारगर तरीके से काम करता है। दरअसल, इसे पीने से पेट का पीएच सही रहता है और एसिडिटी दूर करता है। जिन लोगों को अपच, गैस और पाचन संबंधी अन्य समस्याएं होती हैं, उन्हें सुबह खाली पेट छाछ का सेवन करना चाहिए। तो, ऐसे में छाछ में काला नमक मिला कर पिएं छाछ।
छाछ पीने से पेट को ठंडा करने में मदद मिलती है। खाली पेट इसे पीने से आपके शरीर का पीएच बैलेंस रहता है। साथ ही ठंडक रहती है। इसके अलावा अगर आपका पित्त बढ़ा हुआ है तब भी आपके लिए छाछ पीना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में छाछ में सौंफ मिला कर पिएं। इसे पीने के बाद आप रिफ्रेश भी महसूस करेंगे।
अगर आपके हाथ-पैरों में जलन की समस्या रहती है तो आपको छाछ पीना चाहिए। दरअसल, छाछ पेट को साफ करने, शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ठंडा करता है। साथ ही इससे नसों में भी एनर्जी बनी रहती है जिससे जलन की समस्या हो सकती है। तो, इन तमाम समस्या से निजात पाने के लिए आप छाछ पी सकते हैं।