Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रोज सुबह खाली पेट पिएं एलोवेरा और आंवला जूस, आसानी से साफ होगा पेट और मिलेंगे कई फायदे

Aloe Vera Juice Amla Juice Peene ke Fayde: एलोवेरा और आंवला, दोनों सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप इन दोनों का सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं। एलोवेरा और आंवला जूस पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं।

रोज सुबह खाली पेट पिएं एलोवेरा और आंवला जूस, आसानी से साफ होगा पेट और मिलेंगे कई फायदे
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Anju Rawat |Updated : February 5, 2025 12:56 PM IST

Aloevera Amla Juice Benefits in Hindi: एलोवेरा और आंवला, दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये दोनों विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में भी एलोवेरा और आंवला को बेहद फायदेमंद बताया गया है। आपको इन दोनों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आप इनका सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं। एलोवेरा और आंवला जूस पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है। इस जूस को पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। एलोवेरा और आंवला जूस पाचन-तंत्र और मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस का सेवन करेंगे, तो इससे कई लाभ (Aloe Vera Amla Juice Peene ke Fayde) मिलेंगे। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस पीने के फायदे-

खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस पीने के फायदे- Benefits of Drinking Aloe Vera Amla Juice on an Empty Stomach in Hindi

1. वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी रोज की डाइट में एलोवेरा और आंवला जरूर शामिल करें। रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे फैट और कैलोरीज बर्न होती है। ऐसे में अगर आप इस जूस का सेवन रोजाना करेंगे, तो इससे वजन तेजी से कम होगा। एलोवेरा और आंवला जूस पीने से भूख भी कम लगती है। इसकी वजह से भी वेट लॉस हो सकता है।

2. त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर करे

एलोवेरा और आंवला जूस पीने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी ठीक होती हैं। अगर आप रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस पिएंगे, तो इससे त्वचा के रोग दूर होंगे। एलोवेरा और आंवला जूस पीने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इससे त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। इस जूस को पीने से चेहरे का ग्लो बढ़ता है। त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

Also Read

More News

3. कब्ज से छुटकारा दिलाए

कब्ज, पाचन से जुड़ी एक आम समस्या है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रोज सुबह एलोवेरा और आंवला जूस का सेवन करें। खाली पेट एलोवेरा और आंवला जूस पीने से कब्ज की समस्या ठीक होती है। एलोवेरा और आंवला जूस पीने से रोज सुबह पेट आसानी से साफ होता है। एलोवेरा और आंवला में मौजूद गुण पाचन को दुरुस्त बनाते हैं और कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं।

4. शरीर की गर्मी शांत करे

अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो आप एलोवेरा और आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा और आंवला जूस पीने से शरीर की गर्मी शांत होती है। इस जूस को पीने से पित्त की समस्या ठीक होती है। एलोवेरा और आंवला, पित्त से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे पेट और सीने की जलन भी ठीकहोती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

एलोवेरा और आंवला का जूस कैसे पिएं?- How to Drink Aloe Vera Amla Juice in Hindi

  • आप रोज सुबह खाली पेट एलोवेरा और आंवला का जूस पी सकते हैं।
  • इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में 2-2 चम्मच एलोवेरा और आंवला जूस डालें।
  • अब इन दोनों को पानी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद आप तैयार एलोवेरा और आंवला जूस का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।