
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 17, 2025 6:48 PM IST
खजूर पौष्टिक होने के अलावा सस्ता भी होता है। इसीलिए, यह हर किसी के बजट में आ जाता है और आसानी से दुकानों पर मिल भी जाता है। खजूर उन सूखे फ्रूट्स में से है जिन्हें दुनिया के हर हिस्से में खाया जाता है। खजूर आयरन के अलावा डाइटरी फाइबर, कैल्शियम (Calcium) और पोटैशियम के अलावा विटामिन बी (Vitamin B) भी पाया जाता है। इसीलिए, खजूर खाने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा (Khajoor khane ke fayde) हो सकता है। खासकर ऐसे लोग जिन्हें शारीरिक कमजोरी है उनके लिए खजूर बहुत ही पौष्टिक और फायदेमंद होता है। खजूर के कच्चे फल, पके हुए फल और सूखे हुए फल या छुहारे खाए जाते हैं। इन सभी में पोषक तत्व भरे हुए होते हैं जो आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को भी सुधारने का काम करते हैं।
खजूर खाने के फायदे पाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि लोग इसका सेवन सही तरीके से और सही समय पर करें। अगर आपको भी लगता है कि खजूर का फल कभी भी और किसी भी वक्त खाना चाहिए तो हम बता दें कि दिन में एक खास वक्त खजूर खाने से आपको अधिक लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि किस वक्त या किस तरीके से खजूर खाने से आपको नुकसान (Khajoor khane ke nuksan) हो सकता है और क्या है खजूर खाने का सही समय और तरीका।
खजूर का फल खाने के फायदेपाने के लिए सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी खजूर को डिब्बे से निकालकर सीधा नहीं खाना चाहिए। बल्कि, हमेशा खजूर को पानी से धोकर और अच्छी तरह साफ करके ही खाना चाहिए। खजूर पर लगे केमिकल्स और धूल-मिट्टी जैसी चीजें अगर साफ नहीं की जातीं तो ये पेट में पहुंचकर आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसीलिए, खाने से पहले खजूर को अच्छी तरह साफ (clean the dates before eating them) कर लें।
अगर आप पेट भरने के लिए ढेर सारे खजूर खाते हैं या आपको लगता है कि रोजाना ज्यादा खजूर खाने से आपको फायदे (Khajoor khane ke fayde) भी ज्यादा मिलेंगी तो ऐसा करना ठीक नहीं। अधिक मात्रा में खजूर खाने से आपको नुकसान हो सकता है। आप एक दिन में 3-4 से अधिक खजूर ना खाएं।
खजूर का सेवन सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा माना जाता है। इसी तरह आप दूध के साथ खजूर को उबालकर यह ड्रिंक रात में सोने से पहले पी सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।