Banana Chips: बाजार के हानिकारक चिप्स नहीं बल्कि अपने बच्चे को खिलाएं केले के हेल्दी चिप्स, उंगलियां चाटता रह जाएगा बच्च

Kele ke chips | आजकल बच्चों को बाहर का खाने की आदत पड़ चुकी है, लेकिन आप घर पर भी उन्हें कई हेल्दी चीजें बनाकर खिला सकते है, जिनमें से एक है केले के चिप्स। इस लेख में हम आपको इन्ही के बारे में बताएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 21, 2025 5:42 PM IST

How to make banana chips at home: आज के फास्ट फूड के दौर में बच्चे चिप्स और जंक फूड के दीवाने हो गए हैं। ये फास्ट फूड स्वादिष्ट होते हैं, क्योंकि इनमें नमक, मसाले और तेल का भरपूर इस्तेमाल होता है। ये अपने कुरकुरे बनावट और स्वाद के कारण बच्चों को खास पसंद आते हैं, लेकिन यह चिप्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनमें उच्च मात्रा में नमक, तेल और कृत्रिम स्वाद मिलाया जाता है, जो बच्चों के शरीर पर बुरा असर डालता है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं! अब आप अपने बच्चे को एक स्वस्थ और स्वादिष्ट चीज खिला सकते हैं, जो है, केले के हेल्दी चिप्स। (Benefits of banana chips)

स्वाद व पोषण से भरपूर

केले के चिप्स न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषण से भरपूर भी होते हैं। इनमें पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बच्चे के विकास और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है। खास बात यह है कि इन्हें घर पर ही बिना ज्यादा तेल के तैयार किया जा सकता है, जिससे यह ज्यादा सेहतमंद बनते हैं। इसे बनाने के लिए आपको बस पके हुए केले, थोड़ा सा नींबू का रस और थोड़ा सा चुटकी भर नमक चाहिए। इसलिए सबसे केले को पतले स्लाइस में काटें, उन पर नींबू का रस और नमक लगाएं और फिर ओवन में या तवे पर हल्की आंच पर सेंक लें। इससे यह कुरकुरे और स्वादिष्ट बन जाएंगे। यह चिप्स न सिर्फ बच्चों को पसंद आएंगे, बल्कि ये एक बेहतरीन स्नैक हैं, जो पूरे परिवार के लिए उपयुक्त हैं। स्कूल के टिफिन में या बच्चों के लंचबॉक्स में डालें और देखें कैसे वे उंगलियां चाटते रह जाएंगे।

सेहत के लिए लाभकारी

- पोषण से भरपूर: केले के चिप्स में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन C, और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह बच्चे के विकास, हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है।

- कम कैलोरी व ज्यादा ऊर्जा: बाजार के चिप्स के मुकाबले, केले के चिप्स कम कैलोरी वाले होते हैं लेकिन ऊर्जा से भरपूर होते हैं। यह बच्चों को पूरे दिन ताजगी और सक्रियता प्रदान करता है।

- पाचन में मददगार: इनमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है, जिससे बच्चा स्वस्थ रहता है।

- स्वादिष्ट और क्रंची: इन चिप्स का स्वाद और कुरकुरापन बच्चों को बेहद पसंद आता है। जब आप इन्हें घर पर बनाते हैं, तो इनमें कोई हानिकारक सामग्री नहीं होती, जिससे आप निश्चिंत होकर अपने बच्चे को खिला सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source