... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 16, 2019 8:06 PM IST
अभी तक इसे केवल धर्म से ही जोड़कर देखा जा रहा था, परंतु धीरे-धीरे हो रहे विभिन्न शोधों में यह सामने आया है कि उपवास से शरीर की चयापचय प्रक्रिया को भी फायदा होता है।© Shutterstock
माघ मास, कल्पवास एवं अन्य पर्व त्योहारों पर भारत में उपवास रखने की परंपरा रही है। अभी तक इसे केवल धर्म से ही जोड़कर देखा जा रहा था, परंतु धीरे-धीरे हो रहे विभिन्न शोधों में यह सामने आया है कि उपवास से शरीर की चयापचय प्रक्रिया को भी फायदा होता है। हाल ही में हुए एक शोध ने इस बार वैज्ञानिक मुहर लगा दी है।
यह भी पढ़ें - स्वास्थ्य के दुश्मनों से लड़ता है उपवास, अपनाएं यह विधि
यदि आप बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से बचना चाहते हैं और बुढ़ापे में भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो उपवास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। पत्रिका ‘सेल रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित एक अनुसंधान में कहा गया है कि उपवास रखने से शरीर की चयापचय प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आयु संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें – एक आसन हर रोज : प्राण शक्ति संतुलित रखता है प्राण योगा
बॉडी क्लॉक होती है प्रभावित
ऐसा माना जाता है कि भोजन मनुष्य के ‘बॉडी क्लॉक’ को प्रभावित करता है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं था कि भोजन की कमी का इस पर क्या असर पड़ता है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पाओलो सास्सोने कोर्सी ने कहा, ‘‘हमनें पाया कि भोजन नहीं करने से शरीर के भीतर सिर्केडियन क्लॉक और उपवास संचालित कोशिकीय प्रतिक्रियाओं पर प्रभाव पड़ता है।’’
यह भी पढ़ें – खुद से करें सवाल, तो सेहत को मिलेंगे कई लाभ
इस तरह किया गया शोध
यह अनुसंधान चूहों पर किया गया जिन्हें 24 घंटे तक कुछ खाने को नहीं दिया गया। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि खाना नहीं दिए जाने के दौरान चूहों ने ऑक्सीजन की खपत, आरईआर (चयापचय के दौरान पैदा हुई कार्बनडाईऑक्साइड एवं इस्तेमाल की गई ऑक्सीजन की मात्रा के अनुपात)और ऊर्जा खपत में कमी दिखाई। खाना दिए जाने के बाद ऐसा होना बंद हो गया। मनुष्यों में भी इसी प्रकार का परिणाम देखा गया है।
लाभकारी है उपवास
कोर्सी ने कहा कि यदि समयबद्ध तरीके से उपवास किया जाए तो इससे शरीर की कोशिकीय प्रणाली पर सकारात्मक असर पड़ेगा जो अंतत: स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा और बढ़ती आयु संबंधी बीमारियों से बचाएगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.