Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही खुद को हाइड्रेट रखने की तमन्ना भी बढ़ने लगती है। गर्मी में ज्यादा तापमान की वजह से हेल्थ को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों के सेवन करने की सलाह दी जाती है। मार्केट में मिलने वाले आर्टिफिशियल महक और कलरफुल ड्रिंक्स को पीने की बजाय नेचुरल कूलर ड्रिंक्स को चुनना बेहतर होता है। जैसे- 'हाइड्रेटेड खस का शरबत'। जिसके अनगिनत फायदे हैं। खस या खसखस को सदियों से ठंडक देने और गर्मी से राहत देने के लिए जाना जाता रहा है। जो हरे रंग का दिखता है। जिसे एक प्रकार की महकदार घास की जड़ों से प्राप्त किया जाता है। चीनी, पानी और नींबू से खस के शरबत को तैयार किया जाता है। खस के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। अगर इसे एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें जिंक भरपूर मात्रा में होता है, और इसमें कूलिंग गुण भी होते हैं। इतना ही नहीं खस में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने की भी क्षमता होती है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक खस अपने अनगिनत गुणों की वजह से हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। खस को गर्मियों के महीने में क्यों पीना जरूरी है, ये जान लेना बेहद जरूरी है।
खस में ठंडक देने वाले गुण होते हैं। यह प्यास बुझाने में मदद करता है। इसके अलावा खस से हीट स्ट्रोक डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिलती है।
शांत और ठंडी तासीर की वजह से खस सूजन को कम करने में मदद करता है। खासकर आंतों और नर्वस सिस्टम में होने वाली जलन को भी खस शांत करता है। सन स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और लू की वजह से होने वाली सूजन का उपचार खस आसानी से कर सकता है।
खस में जिंक भरपूर मात्रा में होता है। जिससे आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से निपटने में मदद मिलती है। इसके ठंडे गुणों की वजह से खस के शरबत का सेवन गर्मियों में करने की सलाह दी जाती है। ताकि आंखों की लाली की समस्या ना हो।
आयरन, मैंगनीज और विटामिन बी 6 जैसे तत्वों से भरपूर खस खून के लिए काफी अच्छा होता है। इससे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त रहता है।
खस में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। साथ ही टिशू डैमेज होने के चांस कम रहते हैं।
खस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर के मुक्त कण बेअसर करता है। और अपने शांत गुणों की मदद से नींद से जुड़ी समस्या को दूर भगाता है।
खस में ऑक्सालेट्स होते हैं, जो ब्लड से अतिरिक्त कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करते हैं। जिस वजह से कैल्शियम किडनी में जमा नहीं हो पाता और पथरी होने का डर कम हो जाता है।
खस का इस्तेमाल एनाल्जेसिक और मार्फिन की वजह से एनाल्जेसिक बनाने के लिए किया जाता है। जिस वजह दर्द की परेशानी कम हो जाती है।
खस को अनगिनत गुणों की वजह से नेचुरल उपचार के लिए अच्छा माना जाता है। जिसे आसानी से रोज के रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। आप चाहें तो इसे ड्रिंक के रूप में या अन्य किसी भी तरह से सेवन कर सकते हैं। गर्मी को मात देने और हेल्थ को अच्छा रखने के लिए खस को पीने में संकोच ना करें।