पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं कौंच के बीज, जानें कैसे करें इन बीजों का सेवन

कौंच बीजों का सेवन पुरुषों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दरअसल कौंच के बीज में प्रोलैक्टिन नामक एक हार्मोन पाया जाता है और इसके नियमित सेवन से थकान एवं शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 19, 2020 11:16 AM IST

कौंच (Mucuna pruriens) को वेलवेट बीन के नाम से भी जाना जाता है। यह बीन भारत जैसे उष्णकटिबंधीय देशों में पाई जाती है और इस पौधे के सभी भाग बहुमूल्य औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इन बीजों का सेवन पुरुषों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दरअसल कौंच के बीज में प्रोलैक्टिन नामक एक हार्मोन पाया जाता है और इसके नियमित सेवन से थकान एवं शारीरिक कमजोरी दूर होती है। वहीं कौंच के बीज खाने से पीनियल गंथि भी सक्रिय होती है। साथ ही इसमें डोपामाइन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है। ये बीज गुप्त रोगों से जूझ रहे पुरुषों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। आइए जानते हैं इन बीजों के फायदे के बारे में।

कौंच के बीजों के पाउडर में मौजूद पोषक तत्व

एल्कलॉइड प्रोटीन।

ट्रिप्टामाइन जैसे फाइटोकेमिकल्स।

कौंच के बीज के फायदे

अनिद्रा की समस्या होती है दूर

पर्याप्त नींद लेना हर किसी व्यक्ति के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। नींद पूरी न हो तो किसी भी व्यक्ति को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस प्रकार की समस्याओं में अगर सफेद मूसली के साथ कौंच का सेवन किया जाए तो अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता है।

मोटापा घटाने में मदद करते हैं कौंच के बीज

आजकल लगभग हर दूसरा व्यक्ति वजन बढ़ने या मोटापे की समस्या से परेशान है। खराब जीवनशैली व गलत खान-पान के कारण मोटापा आम हो गया है। लेकिन सही डाइट और व्यायाम किया जाए तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा आप कौंच का सेवन करते हैं तो कौंच, मोटापे को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल इसमें एंटी-ओबेसिटी प्रभाव होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं।

पुरुषों की दूर होती है कमजोरी

इस भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के कारण पुरुष तनाव और कमजोरी का सामना करने लगे हैं। इस कमजोरी का सीधा असर पुरुषों की सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। दिन भर की थकान को दूर करने में सेक्स आपकी मदद करता है लेकिन जब शारीरिक कमजोरी आप पर हावी हो जाती है तो आप सेक्सुअली संतुष्ट नहीं हो पाते हैं। कौंच के बीज आपकी सेक्स पावर बढ़ाने के लिए वरदान माने जाते हैं। नियमित रूप से इन बीजों का सेवन करने से कमजोरी, नामर्दी और शीघ्रपतन जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में करता है मदद

टेस्‍टोस्‍टेरोन, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए कामेच्‍छा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में टेस्‍टोस्‍टेरोन का उत्‍पादन कम होता है। कौंच के बीज पुरुष और महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद करते हैं। दरअसल इसमें प्रोलैक्टिन नाम का हार्मोन पाया जाता है, जो प्रजनन, मेटाबॉलिज्म और इंम्‍यूनोरेगुलेटरी कार्यों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

पुरुष बांझपन को दूर करते हैं कौंच के बीज

कौंच के बीज पुरुषों में बांझपन की समस्या को भी दूर करने के काम आते हैं। यह टेस्टिकल्‍स के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और पिट्यूटरी ग्रंथि के कार्य को सुधारने में मदद करता है, जिससे शरीर में अधिक मात्रा में स्‍वस्‍थ्‍य और गतिशील शुक्राणुओं के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है।

बढ़ती उम्र को रोकने में मदद करते हैं कौंच के बीज

कौंच के बीजों में डोपामाइन अधिक होता है और यह यौगिक पिट्यूटरी ग्रंथि को उत्‍तेजित करने में मदद करता है। इस हार्मोन के स्‍वस्‍थ्‍य स्तर को पूरे जीवन तक बनाए रखा जा सकता है। हालांकि शरीर में हार्मोन का उत्‍पादन 20 साल के बाद घटने लगता है, जिसे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया बढ़ने लगती है। इस हार्मोन के स्‍तर को बनाए रखने के लिए यह जड़ी बूटी बहुत ही उपयोगी मानी जाती है।

कैसे करें इन बीजों का सेवन

कौंच के बीजों का सेवन करने के लिए आप इन्हें थोड़ी देर के लिए दूध या पानी में भिगो सकते हैं। थोड़ी देर बाद इन्हें बाहर निकालकर छिलका उतार लें और धूप में सुखा दें। बीजों के सूखने के बाद पीसकर इनका बारीक चूर्ण बना लें। रोजाना सुबह और शाम इसे दूध के साथ लें। अगर आप चूर्ण नहीं खाना चाहते हैं तो इन बीजों के चूर्ण को दूध के साथ उबाल कर भी पी सकते हैं। आप

भोजन से पहले दिन में दो बार एक कप गर्म दूध के साथ कौंच बीज के तीन ग्राम पाउडर का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source