कैटरीना कैफ इस पौष्टिक फल की स्मूदी पीकर रहती है फिट और एनर्जेटिक, पढ़ें रेसिपी

कैटरीना के पास जब ब्रेकफास्ट करने का समय नहीं होता तो ले यही स्मूदी पीना पसंद करती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 4, 2023 5:51 PM IST

katerina kaif avocado smoothie: कैटरीना ना केवल अपनी खूबसूरती बल्कि अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 35 साल के बाद की उम्र में भी कैटरीना कैफ 20-25 साल की लड़कियों जैसी ही स्लीम और एनर्जेटिक दिखायी देती हैं। कैटरीना फिट रहने के लिए रेग्यूलर एक्सरसाइज करती हैं। सप्ताह में 3-4 दिन जिम जाना उनके फिटनेस रूटीन का हिस्सा है वहीं, कैटरीना अपनी डाइट को भी पूरे अनुशासन के साथ फॉलो करती हैं। शादी के बाद भी कैटरीना कैफ ने खुद की डाइट में ज्यादा बदलाव नहीं किए। वह अपनी डाइट में हेल्दी फूड ऑप्शन्स को हमेशा से अहमियत देती रही हैं और वे शूटिंग, वैकेशन जैसे शेड्यूल्स पर भी अपनी डाइट को फॉलो करने की पूर कोशिश करती हैं।

कैटरीना कैफ एनर्जी और नरिशमेंट के लिए एक खास तरह की स्मूदी पीती हैं और इस स्मूदी में मिलाया जाता है एवोकाडो फ्रूट। विटामिन ई और अन्य हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडोएक एनर्जी देने वाला फ्रूट है और इसके सेवन से स्किन, आंखों और हड्डियों को बहुत लाभ होते हैं। कैटरीना के पास जब ब्रेकफास्ट करने का समय नहीं होता तो ले यही स्मूदी पीना पसंद करती हैं और उन्होंने खुद मिनी माथुर के साथ एक बातचीत में इस बारे में खुलासा किया। आइए जानें कैटरीना कैफ की यह फेवरेट स्मूदी कैसे बनती है और इसमें किन-किन अन्य हेल्दी फूड्स को मिलाया जा सकता है।

कैटरीना कैफ की फेवरेट है एवोकाडो की स्मूदी, पढ़ें रेसिपी (Katerina Kaif's favorite Avocado smoothie recipe in Hindi.)

सामग्री

  • 1 एवोकाडो
  • 1 चम्मच नारियल का तेल
  • 1-2 पके हुए केले
  • 4-5 पत्ते पालक के
  • 6-7 पुदीना के पत्ते
  • 2 चम्मच चिया सीड्स(Chia Seeds)
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • चम्मचभर कोको पाउडर
  • मिठास के लिए खजूर का पल्प या शहद
  • बर्फ के टुकड़े

एवोकाडो स्मूदी बनाने का तरीका (how to make avocado smoothie at home)

  • एक ब्लेंडर या मिक्सी में आधा कप पानी के साथ सभी चीजों को डाल दें।
  • अब कर मिक्सी या ब्लेंडर को चलाकर इसे अच्छी तरह पीस लें।
  • जब तक एक क्रीमी और गाढ़ा पेस्ट ना तैयार हो जाए तब तक मिश्रण को पीसते रहें।
  • फिर, इसे एक गिलास में पलट लें और फ्रेश स्मूदी एन्जॉय करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source