
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 5, 2019 11:02 AM IST
कसूरी मेथी में हीलिंग इफेक्ट भी होता है जो सूजर और दर्द से राहत दिलाता है। © Shutterstock.
कसूरी मेथी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसके अनेकों स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आयुर्वेद में भी कसूरी मेथी को औषधि माना गया है और इसका उपयोग कई तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिन-सी होता है जो शरीर को कई प्रकार के इंफेक्शन से बचाता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी होता है जो त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को बैक्टीरिया और फंगस से भी लड़ने में मदद करता है। कसूरी मेथी में हीलिंग इफेक्ट भी होता है जो सूजन और दर्द से राहत दिलाता है। जानें, और क्या-क्या फायदे होते हैं कसूरी मेथी के सेवन से...
पान के पत्ते के ये 5 सेहत लाभ जानकर, आप भी कर देंगे इसे खाना शुरू
पेट की समस्याओं से रखे दूर
कसूरी मेथी पेट से जुड़ी कई समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है जैसे कब्ज, दस्त, एसिडिटी और दर्द। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री और विटामिन-सी होता है जो पेट की एलर्जी को कम करने में मदद करता है और साथ ही कन्जेशन को भी दूर करता है।
एनीमिया
महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया की बीमारी को अक्सर देखा जाता है। कसूरी मेथी को अपने खाने का हिस्सा बनाएं। मेथी का साग खाने से भी एनीमिया की बीमारी में लाभ मिलता है।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए, जरूर खाएं अदरक
कोलेस्ट्रॉल रहे नियंत्रित
कसूरी मेथी ब्लड लिपिड लेवल पर का मजबूत प्रभाव है। यह एथेरोस्क्लेरोसिस को कम करने में भी सहायक करता है। लिपिड फ्लक्चुएशन से पीड़ित रोगियों को इस जड़ी बूटी से बेहद लाभ होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए जरूर खाएं ये 5 चीजें
डायबिटीज को रखे कंट्रोल में
कसूरी मेथी में हिलिंग इफेक्ट होता है जो ग्लुकोज मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखता है। यह एक एंटी-डायबेटिक एलिमेंट की तरह काम करता है जो टाइप-2 डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
त्वचा को बनाए खूबसूरत
कसूरी मेथी में विटामिन-सी और आयरन होता है जो त्वचा को इंफेक्शन से बचाता है। साथ ही उन बैक्टीरिया को भी नष्ट करता है, जिसके कारण मुंहासों की समस्या होती है। इसके अलावा डार्क सर्कल को भी कम करने में मदद करता है।
डायबिटीज रहेगी कंट्रोल में, जब इस तरह खाएंगे ये 6 चीजें
बाल बनें मजबूत
कसूरी मेथी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन और कार्बोहाइड्रेट होता है जो बालों को जड़ से मजबूती देता है और साथ ही सिर की त्वचा में होने वाली खुजली को भी कम करता है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या भी कम हो जाती है।
सैंडविच खाने से भी होता है वजन कम, जानें कौन सा सैंडविच करता है यह कमाल