डायबिटीज, हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है कश्मीरी लहसुन, जानिए इसके औषधीय गुण

पोषक तत्वों से युक्त कश्मीरी लहसुन (Kashmiri Garlic Benefits) आम लहसुन से काफी ज्यादा लाभकारी होते हैं जानिए इसके बेहतरीन फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 17, 2021 9:35 AM IST

कश्मीरी लहसुन (Kashmiri Garlic) को हिमालयन लहसुन के नाम से जाना जाता है। इसे पोथी लहसुन भी कहते हैं। कश्मीरी लहसुन में आम लहसुन के मुकाबले सिर्फ एक कली होती है। कश्मीरी लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है जिसके कारण इसकी गंध बहुत ही तीखी होती है। शोध की माने तो कश्मीरी लहसुन आम लहसुन के मुकाबले 7 गुना ज्यादा प्रभावशाली होता है।

कश्मीरी लहसुन पोषक तत्वों से युक्त होता है। इसमें विटामिन सी, फास्फोरस, सेलेनियम, कैलशियम, विटामिन बी1, विटामिन बी6, मैंगनीज आदि कई पोषक तत्व पाए जाते हैं यह डायबिटीज, हार्ट और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं इसके और भी कई फायदे हैं आइए विस्तार से जानते हैं।

कश्मीरी लहसुन के फायदे - Kashmiri Lahsun (Garlic) Ke Fayde

1. डायबिटीज मरीजों के लिए कश्मीरी लहसुन के फायदे

कश्मीरी लहसुन डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह उनका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक रिसर्च की माने तो इस लहसुन की दो से तीन कलियां नियमित रूप से खाने पर डायबिटीज मरीजों को अपना शुगर लेवल नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

2. हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कश्मीरी लहसुन के फायदे

जिन लोगों का रक्तचाप हमेशा हाई रहता है। उनके लिए कश्मीरी लहसुन बहुत ही लाभकारी है। कश्मीरी लहसुन शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रोल को कम करता है, साथ ही ट्राइग्लिसराइड को भी 20% तक कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो कश्मीरी लहसुन को खाने से ब्लड क्लोट का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

3. कैंसर सेल्स से लड़ता है कश्मीरी लहसुन

कश्मीरी लहसुन में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर सेल्स से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यूनिवर्सिटी आफ नॉर्थ कैरोलिना के शोध में पाया गया है कि जो लोग कश्मीरी लहसुन का सेवन करते हैं, उनमें कैंसर होने की संभावना 66% तक कम हो जाती है। यह आम लहसुन के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

4. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद है कश्मीरी लहसुन

कश्मीरी लहसुन का प्रयोग आम सर्दी खांसी को ठीक करने में भी प्रयोग किया जा सकता है, जो लोग नियमित रूप से कश्मीरी लहसुन का सेवन करते हैं, उनमें सर्दी और खांसी जैसी समस्याएं 50% तक कम हो जाती हैं। इसके साथ ही इस प्रकार की संक्रामक बीमारियां भी बार-बार नहीं होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.