Karwa Chauth 2025: आज के खाने में खाएं ये खास फूड्स, कल करवाचौथ के व्रत में नहीं लगेगी भूख

Karva Chauth ke ek Din Pahle Kya Khayen: करवाचौथ से पहले अगर आप अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करते हैं, तो इससे व्रत वाले दिन पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है और भूख भी कम लगती है।

Karwa Chauth 2025: आज के खाने में खाएं ये खास फूड्स, कल करवाचौथ के व्रत में नहीं लगेगी भूख

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 9, 2025 2:41 PM IST

What to Eat a Day Before Fasting: करवाचौथ एक पत्नि के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है, जो एक पति-पत्नी के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। अगर थोड़ा मजाकिया अंदाज में कहें तो यह पत्नियों के लिए एक परीक्षा भी होती है, जो दर्शाती है कि वे अपने पति से वास्तव में कितना प्यार करती हैं। मजाक कि बात तो अलग है लेकिन करवाचौथ का व्रत पत्नि के प्रेम, त्याग और समर्पण को दर्शाता है और पति के प्रति गहरे प्यार और निष्ठा को उजागर करता है। वे दिनभर खुशी-खुशी भूखे-प्यासे रह लेती हैं और फिर भी उनके चेहरे पर अलग ही रौनक और खुशी होती है। लेकिन ऐसे में स्वास्थ्यका ध्यान रखना भी जरूरी है। इसलिए पत्नियों को हम सलाह देते हैं पहली रात को ही ऐसे फूड्स खाने की जिससे उन्हें न्यूट्रिशन ज्यादा मिलें और अगले दिन उन्हें भूख कम लगे। चलिए इस लेख में जानते हैं करवाचौथ से एक दिन पहले यानी आज महिलाओं को क्या खाना चाहिए।

मिक्स दाल खाएं

आज आपको अपने खाने में खूब अलग-अलग दालों जैसे चना दाल, मूंग दाल, उड़ दाल आदि को शामिल करना चाहिए। इसके साथ-साथ राजमा, छोले और काले चने को भी आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जिससे शरीर को पर्याप्त न्यूट्रिशन मिलेंगे और आपको अगले दिन अपनी भूख को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए भी अच्छा विकल्प है।

(और पढ़ें - डायबिटीज में करवाचौथ का व्रत कैसे रखें)

Also Read

More News

मिक्स आटे की रोटियां खाएं

रोज की तरह आज सिंपल गेहूं की रोटियां न खाएं बल्कि गेहूं के आटे में बाजरे व चने आदि का आटा भी मिक्स कर लें। ऐसा करने आपके आपके शरीर को और ज्यादा पोषक तत्व मिलेंगे जिससे अगले दिन शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने का खतरा भी कम हो जाएगा और साथ ही में भूख भी कम लगेगी।

सोया चंक्स

सोया चंक्स को भी आप करवाचौथ से एक दिन पहले अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ थोड़ा स्लो डाइजेस्ट भी होता है। ऐसा करने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। आप चाहें तो सोया चंक्स को अपने रात वाले खाने में शामिल कर सकते हैं, जिससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।

फल व सब्जियां

विटामिन, मिनरल व अन्य जरूरी पोषक तत्वों का मिलना जरूरी है। इसलिए करवाचौथ के व्रत से एक दिन पहले आपको अपनी डाइट में फल व सब्जियां शामिल करने की सलाह दी जाती है। इनमें खूब मात्रा में विटामिन व मिनरल पाए जाते हैं, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

भीगे ड्राई फ्रूट्स व बीज

पानी में भीगे हुए बादाम, अखरोट, किशमिश व जो भी सीड्स आपको पसंद हैं वे आप खा सकते हैं। ये जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे शरीर को न्यूट्रिशन की कमी महसूस नहीं होगी और आप लंबे समय तक हेल्दी रहेंगे।

TRENDING NOW

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।