
Also Read
इस साल करवा चौथ का त्योहार 27 अक्टूबर को है। © Shutterstock
कल यानी 27 अक्टूबर को है करवा चौथ का व्रत। यह व्रत महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। व्रत रखती हैं, पूजा करती हैं। साथ ही खूब सजती-संवरती भी हैं। रात को चांद के दर्शन करने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं।
अक्सर कुछ महिलाएं व्रत खोलते ही स्पाइसी और ऑयली खाना खा लेती हैं, जो सही नहीं है। एक दिन व्रत में रहने के बाद आपका पेट पूरी तरह से खाली रहता है, ऐसे में हेवी खाना तुरंत खा लेना आपको गैस की समस्या दे सकता है। इस बात का खास ध्यान उन महिलाओं को देना चाहिए जो पहली बार यह व्रत रख रही हैं। व्रत खोलने के बात खाने-पीने में रखें इन बातों का ध्यान...
इसे भी पढ़ें- करवा चौथ पर पति के सामने कैसे दिखें ‘परफेक्ट’
- सूरज निकलने से पहले अगर सरगी खाती हैं, तो ध्यान रहे वह बहुत तैलीय न हो। खाली पेट तैलीय और गरिष्ठ भोजन करना पेट के लिए सही नहीं है।
- सुबह-सुबह बहुत अधिक मीठा खाने से भी बचें। मीठा खाने से भूख बढ़ती है।
- दिन भर खाली पेट रहने के बाद शाम को व्रत खोलते समय फ्रूट जूस, नींबू पानी, चाय, कोल्ड ड्रिंक आदि पी सकती हैं।
- यदि आप डायट कॉन्शियस हैं, तो दूध से बनी चाय या कोल्ड ड्रिंक की जगह ग्रीन टी और लेमन टी भी पी सकती हैं।
- बादाम और अखरोट भी खा सकती हैं। इन्हें खाने से एनर्जी लेवल बना रहता है और भूख भी नहीं लगती।
इसे भी पढ़ें- दिनभर में सिर्फ 3 बार खाकर वजन करें कम
- अक्सर महिलाएं अधिक घी-तेल में बनी चीजें जैसे पूरी, कचौरी, आलू, सब्जियां आदि बनाती हैं। ऐसा न करें, इसकी बजाय कम कम तेल में पका हुआ खाना बनाएं क्योंकि दिन भर खाली पेट रहने के बाद पेट भर कर ये सब खाने से पेट में भारीपन या सिरदर्द हो सकता है।
- खाली पेट तैलीय व मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे एसिडिटी होने की संभावना बढ़ जाती है।
- दिन भर व्रत रखने के बाद अधिक हाई कैलोरी फूड न खाएं।
- डिनर में तीखा-मसालेदार व तैलीय भोजन खाने की बजाय हल्का-फुल्का खाना खाएं। चाहें तो फल खाकर भी अपना व्रत खोल सकती हैं।
- करवा चौथ के मेन्यू में एक स्वीट डिश जरूर रखें। स्वीट डिश में महिलाएं ड्राई फ्रूट्स, खीर, फेनी की खीर, मीठा दलिया, गुलगुले आदि बना सकती हैं।
- स्वीट डिश बनाते समय चाहें तो शक्कर की बजाय गुड़ भी डाल सकती हैं।
- डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं सरगी बनाते समय उसमें शक्कर की जगह शुगर फ्री भी डाल सकती हैं। मिठाइयों में कम मीठी वाली ड्राई फ्रूट्स की मिठाई खा सकती हैं।