Karwa chauth diet tips : सरगी की थाली में शामिल करें ये चीजें, नहीं लगेगी भूख-प्‍यास

करवा चौथ व्रत की शुरूआत सास की ओर से बहू को दी जाने वाली सरगी से होती है। सरगी में अगर ये खास चीजें शामिल की जाएं तो आप दिन भर एनर्जेटिक बनी रहेंगी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : October 15, 2019 3:42 PM IST

करवा चौथ के निर्जल व्रत (Karwa chauth diet tips) की शुरुआत सुबह को सरगी खाने से होती है। परंपरा है कि यह सरगी

सुबह सास की ओर से बहू को दी जाती है। असल में यह सास की ओर से दिया जाने वाला सेहत

का आशीर्वाद है। ताकि दिन भर भूखे-प्‍यासे व्रत रखने के बावजूद बहू में एनर्जी और फ्रेशनेस बनी

रहे। इसके लिए आपको जाननी चाहिए वे चीजें, जो दिन पर आपको हाइड्रेट और एनर्जेटिक रखेंगी

इस तरह बनाएं सरगी की थाली

अगर आप अपनी बहू को करवा चौथ व्रत के लिए सरगी की थाली देने वाली हैं या भेजने वाली हैं, तो उसकी पसंद का

जरूर ख्‍याल रखें। पर साथ ही इस बात का भी ध्‍यान रखें कि उसमें वे सब चीजें हो जो उसकी

सेहत को पर्याप्‍त पोषण दे सकें। आपको यह नहीं भूलना है कि करवा चौथ का व्रत निर्जला किया

जाता है। यानी दिन भर पानी नहीं पिया जाता। इसलिए ऐसे व्‍यंजन न बनाएं जिनसे प्‍यास बढ़ती

हो।

थाली में करें इन फूड्स को शामिल ( Karwa chauth sargi thali food)

Karwa chauth diet tips, karwa chauth healthy tips, fasting diet tips, coconut benefits in fasting, Karwa chauth saragi thali food. इस बात का भी ध्‍यान रखें कि सरगी की थाली में वे सब चीजें हो जो सेहत को पर्याप्‍त पोषण दे सकें।

अनार

इस व्रत में दिन भर पानी पीने की मनाही होती है। इसलिए सरगी में इस बात का ध्‍यान रखें कि

ऐसे फूड न शामिल करें जिनसे प्‍यास बढ़ती है। उनकी जगह ऐसे फल शामिल करें, जो हाइड्रेट

रखते हैं। अनार इनमें बेस्‍ट है। अनार के दाने कटोरी में निकाल लें। इन्‍हें सरगी में जरूर खाएं।

इन्‍हें खाने से प्‍यास नहीं लगती और निर्जल व्रत के बावजूद हाइड्रेट रहते हैं।

नारियल गिरी या नारियल पानी

ये दोनों ही हेल्‍दी ऑप्‍शन हैं। नारियल गिरी खाने की तो परंपरा भी है। यह आपकी सेहत और

सौंदर्य दोनों को पोषण देता है। इससे आप कूल और फ्रेशनेस फील करती हैं। इसलिए सरगी की

थाली में एक टुकड़ा नारियल गिरी जरूर शामिल करें।

सेवईं

परंपरागत तौर पर दूध में डली सेंवई खाने का चलन है। पर कुछ लोगों को इसे खाने के बाद

प्‍यास बहुत लगती है। इसलिए इसे सबसे पहले खाएं। ताकि आप बाद में वे सब चीजें खाएं जिनसे

प्‍यास नहीं लगती।

ड्राय फ्रूट्स

सूखे मेवे और नट्स एनर्जी का पॉवर हाउास माने जाते हैं। इसलिए चाहें मुट्ठी भर ही सही पर

सरगी की थाली में ड्राय फ्रूट्स और नट्स जरूर शामिल करें। इसमें आप खुबानी, अंजीर, बादाम,

काजू, किशकिश आदि शामिल कर सकती हैं। ये हेल्‍दी स्‍नैक्‍स में भी शामिल किए जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source