
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 2, 2020 2:15 PM IST
Karwa chauth Vrat 2020: करवाचौथ व्रत में नहीं लगेगी प्यास, जब खाएंगी सरगी में ये 6 चीजें।© Shutterstock.
Karwa chauth Fasting Tips in Hindi: करवा चौथ 4 (karwa chauth 2020) नवंबर को है। जिनके यहां करवा चौथ (karwa chauth in hindi) का व्रत मनाया जाता है, वहां शादीशुदा महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, अच्छी स्वास्थ्य की कामना करने के लिए सारा दिन व्रत रखती हैं। सुबह के समय व्रत रखने से पहले महिलाएं सरगी (Sargi) खाती हैं। कई बार डायबिटीक, प्रेग्नेंट महिलाएं भी करवा चौथ का व्रत (Karwa chauth Vrat 2020) रखती हैं। ऐसे में देर तक भूखा रहना सेहत के लिए उचित तो नहीं होता, लेकिन कोशिश ये करनी चाहिए कि शरीर में पानी की कमी ना हो। इसके लिए आप एक दिन पहले से ही कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करें, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहे और पानी की कमी भी ना हो। इससे आपको करवा चौथ व्रत के दौरान प्यास नहीं लगेगी। सरगी के समय और शाम में व्रत खोलने के बाद आप इन चीजों को जरूर (karwa chauth fasting tips) खाएं...
ब्रोकली में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होने के साथ पानी की मात्रा भी अधिक होती है। ब्रोकली खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होगी। आप दो दिन पहले से ही ब्रोकली से बनी सब्जी, सूप और सलाद खाना शुरू कर दें। व्रत में आप एनर्जेटिक महसूस करेंगी।
सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर अधिक (karwa chauth fasting tips) होता है। शरीर से आयरन की कमी को दूर करता है सेब। इसमें पानी भी होता है, जो प्यास लगने की समस्या को कम करता है। सेब खाने से आप कई रोगों से भी बचे रहते हैं।
नारियल पानी भी आप एक दिन पहले से ही पीना शुरू कर दें। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इसे पीने से शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होगी और शरीर में पानी की कमी भी दूर होगी।
नींबू में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है। सुबर सरगी के समय एक से दो गिलास नींबू पानी पीने से पानी की कमी नहीं होती है।
दही खाने से भी विटामिन डी मिलता है। कैल्शियम की कमी दूर होगी। शरीर हाइड्रेट बना रहता है। दही में लगभग 85 % पानी होता है।
पालक सर्दियों के मौसम में खूब मिलता है। पालक में आयरन की मात्रा तो भरपूर होती है, साथ में पानी भी होता है। इसके अलावा, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, कई तरह के विटामिन, कैल्शियम भी होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। सब्जी, सूप या जूस पीने से व्रत के दिन ऊर्जावान रहेंगी। हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलेगी। यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।