Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
karele ka pani peene ke fayde : आपने कई बार सुना होगा कि करेला हमारी सेहत कई तरह से गुणकारी है। करेला न सिर्फ आपका ब्लड शुगर कम करने में मदद करता है बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में मौजूद ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं, जिसकी वजह से आप कई बीमारियों से भी दूर रहते हैं। करेले का स्वाद कड़वा होता है और इसी वजह से बहुत से लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, जो लोग जानते हैं कि ये कितना फायदेमंद है वो इसके बीजों को तक नहीं छोड़ते हैं। लेकिन क्या आपने करेले का पानी पीने के बारे में सुना है? अगर नहीं तो हम आपको करेले का पानी पीने से होने वाले सेहतमंद फायदों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको चौंका कर रख देंगे। आइए जानते हैं करेले के पानी के फायदे और इसे बनाने का तरीका।
डायबिटीज आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है, जिसमें आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। बहुत से लोग सुबह उठकर ऐसे उपाय करते हैं, जो उनके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इन्हीं में से एक करेला। दरअसल करेने का पानी ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखता है। करेले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके पैनक्रियाज के काम करने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है, जिसकी वजह से खून में ग्लूकोज तेजी से नहीं बढ़ता है।
सुबह उठने पर खाली पेट करेले का पानी आपकी स्किन के लिए चमत्कारी साबित हो सकता है। नियमित रूप से करेले का पानी आपको कील-मुंहासों और झाईयों जैसी स्किन से जुड़ी परेशानियों में आराम दिलाने का काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों को बाहर निकालने का काम करते हैं, जिसकी वजह से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं।
करेले में ऐसे एंजाइम होते हैं, जो आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिसकी वजह से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। करेले में मौजूद फास्फोरस की मात्रा कब्ज और अपच की समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसलिए रोज सुबह करेले का पानी आपकी पेट की परेशानियों को दूर करने का रामबाण इलाज है।
बदलते मौसम में अक्सर लोगों को इंफेशन का खतरा होता है। दरअसल इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और आप बड़ी आसानी से वायरल इंफेक्शन का शिकार हो जाते हैं। अगर आप चाहते हैं तो कि बदलते मौसम में आपकी इम्यूनिटी बूस्ट रहे तो सुबह उठने के बाद करेले का पानी जरूर पिएं। करेले का पानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
1-करेले का पानी बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 बड़े आकार के करेले लें।
2-अब इन्हें दोनों ओर से आधा-आधा काट लें।
3-करेले को काटकर पानी में डालें और पानी को उबाल लें।
4-जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए तो उस पानी को ठंडा कर लें।
5-जब पानी ठंडा हो जाए तो उसे छन्नी से छान लें।
6-अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं।
7-आपका करेले का पानी तैयार है और इसे आप सुबह-शाम पी सकते हैं।