फिट रहने के लिए करीना कपूर पीती हैं ''एबीसी'' जूस, आप भी पिएं ! जानें क्या है यह स्पेशल जूस

सेब, बीटरूट और गाजर से बना एबीसी जूस वजन कम करने के साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 16, 2018 8:00 PM IST

क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस करीना कपूर इतनी फिट कैसे रहती हैं? बेशक, प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने काफी वेट पुट ऑन कर लिया था, लेकिन प्रेगनेंसी के बाद उन्होंने लगभग 12 किलो वजन घटाया है। आखिर ऐसा उन्होंने क्या किया, जिससे दोबारा से आकर्षक और स्लिम-ट्रिम फिगर पाने में वे कामयाब रही हैं। दरअसल, उनकी डायट में एक बेहद ही स्पेशल चीज शामिल है, जिसे वे कभी भी लेना नहीं भूलती हैं। उनकी डायटिशियन रुजुता दिवेकर ने उन्हें इस खास चीज को हर दिन पीने की सलाह दी, तभी बेबो यानी करीना कपूर वापस आकर्षक फिगर पाने में सफल हुई हैं।

करीना के फिगर का राज है एबीसी जूस

अब करीना स्वस्थ शरीर, फिटनेस और अच्छे खानपान के प्रति जागरूक हो गई हैं। इसके लिए करीना अपने दिन की शुरुआत 1 गिलास स्पेशल एबीसी जूस से करती हैं। यह स्पेशल जूस न सिर्फ उनके शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी होते हैं। यदि आप भी चाहते हैं अपने शरीर को डिटॉक्‍स करना, तो हर दिन यह स्पेशल जूस जरूर पिएं। इससे दिमाग भी तरोताजा रहेगा।

karina kapoor drinks abc juice

क्या है एबीसी जूस

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के अनुसार, एबीसी जूस काफी खास है। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। यह कई चीजों से मिलकर बनता है। इसमें सेब, बीटरूट या चुकंदर और गाजर को नींबू के रस के साथ मिलाकर बनाया जाता है। तभी इसका नाम एबीसी जूस पड़ा है। इसे पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह जूस शरीरिक के साथ साथा मानसिक सकारात्मकता भी देता है। दो सब्‍जियों और एक फल से मिलकर बना ये डिटॉक्स ड्रिंक सेहत के साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है। जो लोग हर वक्त तनाव में रहते हैं उनके लिए यह जूस खासकर बहुत उपयोगी है। इस जूस के नियमित सेवन से फेफड़ों के कैंसर, ल्यूकेमिया, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

वजन कम करना है तो जरूर पिएं यह जूस

1 इसे हर दिन पिएंगे, तो याद्दाश्त तेज होती है।

2 जल्दी वजन कम करने में भी यह जूस मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए खाली पेट इसका सेवन करें। वर्कआउट के बाद पीने से भी वजन तेजी से कम होता है।

3 एबीसी जूस का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को भी बढ़ने से रोकता है। ऐसे में आप कैंसर के खतरे से बचे रहते हैं।

4 विटामिन ए से भरपूर होने के साथ इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन आंखों के लिए अच्छा होता है।

5 विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स, सी, के और ई के साथ कई पोषक तत्व भी होते हैं, जो बढ़ती उम्र की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

चित्रस्रोत: Shutterstock/file photo.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source