... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : October 23, 2019 5:05 PM IST
फेस्टिवल्स पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जो करते हैं, उन्हें उनके फैन्स फॉलो करना चाहते हैं। इस बार करीना कपूर ने अपनी डाइटीशियन रूजुता दिवेकर को जो दिवाली गिफ्ट भेजा है, वह काफी हेल्दी और यम्मी है।
दिवाली पर हम सभी अपने दोस्तों, परिजनों को तोहफे भिजवाते हैं। आपने भी जरूर लिस्ट बनानी शुरू कर दी होगी, कि किसके यहां क्या भिजवाना है। पर क्या आप जानते हैं कि इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी डायटिशियन को क्या गिफ्ट भिजवाया है? सेलिब्रिटी डाइटिशियन रूजुता दिवेकर ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। आइए बताते हैं आपको इस हेल्दी गिफ्ट(Healthy Diwali) के बारे में सब कुछ।
सेलिब्रिटी डाइटिशियन रूजुता दिवेकर की डाइट टिप्स से करीना कपूर खान ग्लोइंग और गॉर्जियस नजर आती हैं। रूजुता का एक ही फंडा है - ईट लोकल, थिंक ग्लोबल। अपने इसी खास फॉर्मूला को वे सभी के साथ शेयर करती हैं। इसी फॉर्मूला को करीना कपूर खान भी फॉलो करती हैं। तो अपनी डाइट गुरु को वे भला कुछ और कैसे दे सकती थीं।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रुजुता दिवेकर ने करीना कपूर का भेजा हुआ मूंग दाल का हलवा शेयर किया है। इसकी फोटो शेयर करते हुए रुजुता ने लिखा है , जानते हैं करीना कपूर खान ने मेरे लिए क्या भेजा है, घर का बना, कढ़ाही से एकदम ताजा खुशबूदार मूंग दाल हलवा। घी और शक्कर की मिठास से भरा। इसके साथ मेरे दिवाली उत्सव की शुरूआत हो रही है। उन्होंने इसे एक केसरोल में भेजा हैं और वे चाहती हैं कि मैं इसे खाली करके ही वापस भेजूं। कोई पैकेजिंग नहीं, सिर्फ प्यार।
अगर आप भी अपने दोस्तों को यह प्यार भरा तोहफा भेजना चाहते हैं तो हम आपको मूंग दाल हलवा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं-
सामग्री
धुली मूंग की दाल - एक कप
घी - आधा कप
दूध - एक कप
चीनी - डेढ़ कप
इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
बारीक कटे मेवे - गार्निशिंग के लिए
इसके लिए आपको सबसे पहले धुली मूंग दाल यानी पीली वाली मूंग की दाल को अच्छी तरह साफ करके चार-पांच घटे के लिए भिगो देना है। दाल भीगने के बाद जो पानी बचा रहे, उसे फेंक। दाल से पानी निथार कर उसे मिक्सी में पीस लें। अब एक नॉन स्टिक कढ़ाही में घी डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें। धीमी आंच पर ही पिसी हुई मूंग दाल को भूनते रहें। तब तक जब तक यह घी न छोड दे। दाल जब अच्छी तरह भुन जाएगी तो उसमें से कच्चेपन की गंध हटकर दाल और घी की मिलीजुली सुगंध आने लगेगी। अब इसमें दूध और थोड़ा सा गर्म पानी चीनी के साथ मिलाएं और दाल को अच्छी तरह पकाएं। पकती हुई दाल में इलायची पाउडर डालें। जब यह दूध और पानी दोनों सूख जाएं तो समझिए मूंग दाल का हलवा तैयार है। इसे सूखे मेवों से गार्निश कर परोसें।
पीली मूंग की दाल हाई फाइबर सोर्स है। यह पाचन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। साथ ही इसके सेवन से प्रोटीन की भी आपूर्ति होती है। इसलिए मूंग दाल के हलवे को सेहतमंद मिठाई माना जाता है। अगर आप डायबिटिक हैं, तो निश्चित ही आपको दिवाली की मिठाइयों से परहेज की सलाह दी जाती है। पर ये होममेड मूंग दाल हलवा आपकी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा मीठा हो सकता है। बदलते मौसम में मूंग दाल हलवा एक हेल्दी ऑप्शन है।