
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 17, 2020 10:49 PM IST
दूसरी प्रेगनेंसी से पहले करीना कपूर की डायट थी ऐसी ?
Kareena Kapoor Pregnancy: करीना कपूर और सैफ अली खान ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की। गौरतलब है कि करीना (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर 3 साल के हो चुके हैं और जल्द ही वे बड़े भाई कहलाएंगे। करीना की दूसरी प्रेगनेंसी के साथ ही एक बार फिर करीना की डायट, लाइफस्टाइल और फिटनेस रूटीन के बारे में चर्चा होने लगी है। हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने करीना कपूर की डायट और वर्कआउट प्लान के बारे में बात की। रुजुता दिवेकर के मुताबिक करीना ने प्रेगनेंसी से पहले के आखिरी समय में यह डायट प्लान फॉलो किया। (Kareena Kapoor Pre Pregnancy diet in hindi)
सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से रुजुता ने बताया कि, अपनी दूसरी प्रेगनेंसी से पहले करीना ने अपनी डायट में इस तरीके से हेल्दी चीज़ों को शामिल किया (Kareena Kapoor Pre Pregnancy diet)-
सुबह का नाश्ता- भीगे हुए बादाम या केला जो, करीना सुबह 9-10 बजे के बीच खाती थीं।
लंच- दोपहर के खाने में उन्हें दही-चावल, पापड़, रोटी , पनीर की सब्ज़ी और दाल खाने की सलाह दी गयी थी। जो कि वह 12 बजे खाती थीं।
आफ्टर लंच मील- दोपहर 2 से 3 बजे के बीच लगने वाली भूख के लिए करीना, एक कटोरी पपीला, एक मुट्ठी मूंगफली के दानें, मखाना और चीज़ का सेवन करती थीं।
शाम का नाश्ता- शाम को भूख लगने पर मैंगो मिल्क शेक, एक कटोरी लीची, भूने हुए चूड़ा नमकीन (चिवड़ा) या पोहा खाती थी करीना।
डिनर- करीना रात 8 बजे डिनर खाती थीं। जिसमें, उन्हें वेजिटबेल्स पुलाव और रायता, पालक- पुदीना रोटी के साथ बूंदी का रायता और दही चावल और सब्जी जैसे पर्याय दिए गए थे।
रात में सोने से पहले करीना कपूर दूध में जायफल और हल्दी मिलाकर पीती थीं।
इसके अलावा हल्की-फुल्की भूख लगने पर करीना ने फ्रेश फ्रूट्स, किशमिश-काजू, दही, नींबू शर्बत, छाछ या मट्ठा (काले नमक और हींग के साथ) और नारियल पानी जैसी चीज़ों का सेवन करती थीं।