... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 24, 2021 4:41 PM IST
पेट के रोगी हैं? गर्मियों में इन कारणों से खाएं दही-चावल, करीना कपूर खान की डायटिशियन रुजुता दिवेकर का दावा रहेंगे चुस्त-तंदरुस्त
गर्मी के मौसम में भूख कम हो जाती है, खाने का मन नहीं करता और भूख लगती भी है तो हल्का खाने का मन ही करता है, क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? ये सभी चीजें हमें शारीरिक थकान और एनर्जीलैस बनाती है। खासकर दोपहर के वक्त में भूख न लगना या फिर हल्का खाने का मन करना हो तो क्या खाए, ये सवाल गर्मी के दिनों में हर किसी के मन में आता है। आप भी गर्मी के दिनों में इस समस्या से परेशान रहते हैं तो सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने खास गर्मियों के लिए एक लंच आइडिया शेयर किया है, जो थकान को दूर करने के साथ-साथ आपकी भूख बढ़ाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कौन सा है ये आइडिया।
रुजुता कहती हैं हल्का लंच भी आपको एनर्जी दे सकता है उसके लिए आपको सिर्फ चावल, दही और नमक की जरूरत है। दोपहर के वक्त इन तीनों चीजों को एकसाथ मिलाकर खाएं। यह न सिर्फ पेट को ठंडा रखता है बल्कि इसे खाने से आप बेहतर महसूस भी कर सकते हैं।
दही-चावल का ये कॉम्बिनेशन आपकी भूख को बढ़ाने के साथ-साथ एनर्जी लेवल भी बेहतर बनाता है। अगर दही आपके घर का बनाया हुआ है तो और भी गजब। घर के बने दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12 पर्याप्त मात्रा में होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ-साथ आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
रुजुता दही-चावल में सेंधा नमक इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। दरअसल कुछ अध्ययनों से ये जानकारी सामने आई है कि सेंधा नमक खाने में प्रयोग होने वाले आम सफेद नमक से कई गुना बेहतर होता है। ये न सिर्फ पाचन, स्किन के लिए बल्कि मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बनाने में मदद करता है।
1-आंत के लिए फायदेमंद
2-रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
3-हीमोग्लोबिन में सुधार करता है ये खाना
4-नींद को बेहतर बनाता है ये खाना।
गर्मी के मौसम में अगर कुछ हल्का खाने का मन करे तो दही और चावल को मिलाकर खाएं, जो पेट के लिए बहुत हल्का और स्वाद देने में किसी से पीछे नहीं है।