‘ईट लोकल, थिंक ग्‍लोबल’ डाइट फॉलो करती हैं करीना कपूर

सेलिब्रिटी डाइटीशियन रूजुता दिवेकर अपने हर सेशन में लोकल फल, सब्जियां और अनाज खाने की वकालत करती हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर भी अपनी डाइट में ‘ईट लोकल, थिंक ग्लोबल’ को ही फॉलो करती हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : May 23, 2019 5:41 PM IST

ईट लोकल, थिंक ग्लोबल का अर्थ है कि लोकल और स्थानीय चीजें खाओ और वैश्विक सोच रखो। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर भी अपनी डाइट में लोकल फूड को ही प्राथमिकता देती हैं। उनकी डायटिशियन रूजुता दिवेकर इसे ही उनकी फि‍टनेस का राज बताती हैं। गर्मी के मौसम में आइए जानें करीना कपूर की कूल लोकल डाइट।

यह भी पढ़ें - वजन कम करने का बेहतर उपाय है फैट फ्लश डाइट प्‍लान

ईट लोकल फ्रूट आम

गर्मी में अगर आप लोकल फ्रूट खाना चाहते हैं तो आम से बेहतर और क्‍या हो सकता है। फलों के राजा को भला कोई कैसे इग्नोर कर सकता है। करीना को भी आम खाना बहुत पसंद है। गर्मियों में करीना मौसमी फल आम, जामुन और करवंद खाना पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें – परफेक्‍ट फि‍गर चाहिए तो फॉलो करें ये दस टिप्‍स

लोकल शरबत है कोकम का शरबत

गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए लिक्विड डायट का सेवन ज्यादा करना चाहिए। करीना भी गर्मियों में कोकम शरबत, नींबू शरबत और लेमन ग्रास चाय पीना पसंद करती हैं।

यह भी पढ़ें – वजन कम करना क्यों है महिलाओं के लिए ज्यादा मुश्किल

ईट लोकल इन लंच

लंच में करीना कर्ड राइस यानी दही के चावल और पापड़, ज्वार या नाचनी की भाखरी और पारंपरिक स्टाइल में पकी हुई मौसमी सब्जियां ही खाना पसंद करती हैं।

लोकल फूड है बैलेंस डाइट

लोकल फूड से भी बैलेंस डाइट बन सकती है। इस बारे में करीना कहती हैं, अपनी डाइट के साथ बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट होने की जरूरत नहीं। पर खुद को बहुत ज्यादा छूट भी नहीं देनी चाहिए। एक अच्छी डाइट पहले आपको भूखा रख कर फिर जो दिल करे वो खाने की परमिशन नहीं देती। बल्कि एक अच्छी और बैलेंस डाइट आपको चबा-चबाकर पारंपरिक चीजें खाने के लिए प्रोत्साहित करती है। ताकि पेट भरने से पहले ही आप तृप्त महसूस करने लगें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source