बिना मेकअप के चेहरा हो जाएगा गुलाबी, इस हेल्दी ड्रिंक में छिपे हैं राज

50 की उम्र के पार मस्तिष्क को सेहतमंद और सुरक्षित रखने वाले विटामिन, खनिज और पोषक तत्वों का स्तर कम होने लगता है। ऐसे में सोच विचार, याद रखने और तर्क करने की क्षमता पर इसका असर पड़ता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : February 28, 2024 9:01 PM IST

पारंपरिक भारतीय भोजन में सेहत के कई राज छिपे हैं। हर एक खाने में कई गुण होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इन्हीं में से एक है 'कांजी का पानी'। काली या लाल गाजर, पीली सरसों के बीज, नमक और कुछ मसालों से बनने वाला यह टेस्टी खट्टा पानी आपको कई स्वास्थ्य लाभ देगा। इसे आप हेल्दी ड्रिंक, डिटॉक्स वाटर, फ्रेश ड्रिंक या साइड डिश के रूप में अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। गहरे गुलाबी रंग का यह पानी आपकी स्किन से लेकर पाचन और इम्यूनिटी तक के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्यों है कांजी का पानी इतना पौष्टिक और इसे पीने से आपको क्या फायदे मिलते हैं, आइए जानते हैं।

पाचन के लिए अच्छा

कांजी का पानी गाजर, पीली सरसों और नमक का मिश्रण है। इसे खमीर उठाकर खट्टा किया जाता है। यही कारण है कि इसमें प्रोबायोटिक्स तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ये प्रोबायोटिक्स आपके पाचन तंत्र में सुधार करते हैं। साथ ही आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। फाइबर से भरी गाजर कब्ज और अपच की समस्या को दूर करती है।

करता है एंटी-एजिंग का काम

कांजी के दो सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं गाजर और सरसों। गाजर में बीटा-कैरोटीन और सरसों में फेनोलिक जैसे महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मुक्त कणों से लड़ कर त्वचा के ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। जिससे आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है। इस खट्टे ड्रिंक में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। यह आपके कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे स्किन अच्छी होती है। आपकी झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होंगी।

हाइड्रेट रहेगी स्किन

कांजी के पानी में विटामिन सी, विटामिन ई और पोटेशियम होता है। ये सभी आपकी स्किन को हेल्दी रखने का काम करते हैं। इन तत्वों से आपकी स्किन की कोशिकाओं को पोषण मिलता है। साथ ही स्किन हाइड्रेट रहती है। यही कारण है कि इस टेस्टी पानी के नियमित सेवन से आपकी स्किन की कई परेशानियां दूर होती हैं और उस पर ग्लो आता है।

दूर होंगे पिंपल्स और दाग-धब्बे

कांजी के पानी में प्रोबायोटिक्स और एंजाइम भरपूर मात्रा में होते हैं। ये दोनों ही आपकी आंतों और पाचन तंत्र की सेहत के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। आंतों के हेल्दी रहने से टॉक्सिक पदार्थ आपके शरीर से आसानी से बाहर चले जाते हैं, जिसका सीधा असर आपकी स्किन पर होता है। यही कारण है कि आप पिंपल्स और दाग-धब्बों की परेशानी से बच पाएंगे। कांजी के पानी से स्किन का पीएच लेवल भी संतुलित रहता है। यह सूजन कम करने के लिए काम आता है।

ऐसे बनाएं कांजी का पानी

सामग्री:

  • पानी - 1 लीटर पानी
  • काली गाजर - 1 कप
  • पीली सरसों के दाने - 1/4 कप
  • हींग - 1/2 टीस्पून
  • काला नमक - 1/2 टीस्पून
  • सेंधा नमक -1/2 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टीस्पून
  • हल्दी पाउडर - 1/4 टीस्पून

विधि: सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें। उबलते पानी में काली गाजर, सरसों के दाने, हींग, काला नमक, सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। आंच को धीमा करें और 10 मिनट तक उबालें। अब गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद, मिश्रण को एक साफ कांच की बोतल में छान लें। बोतल को बंद करके 3-4 दिन के लिए धूप में रखें। 3-4 दिन बाद कांजी का पानी तैयार हो जाएगा। आप इसे फ्रिज में रखकर 10-15 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source