
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : June 25, 2021 8:53 AM IST
चने का पानी का सेवन आपको कब करना चाहिए?
अगर आप डायबिटिक हैं तो आपको अपनी सेहत को सही रखने के लिए अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपने ब्लड शुगर नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेलू उपचारों के बारे में भी सुना होगा, जिनमें से कुछ आपके लिए लाभदायक रहे होंगे और कुछ नहीं। आज हम आपको एक और घरेलू नुस्खा चने का पानी (Chane Ka Pani) के बारे में बताने जा रहे हैं वह बहुत काम का है और यह आपकी ब्लड शुगर (Blood Sugar Level ) को नियंत्रित करने में भी काफी हद तक मदद कर सकता है। अगर आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो इसे पूरा पढ़िए।
काले चने की सब्जी या इन्हें भिगो कर खाने में तो बहुत स्वादिष्ट लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह चने डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अधिक लाभदायक होते हैं। चने में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, बहुत से विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। इन में कुछ ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो आपके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को कम करते हैं। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो चने का सेवन आपको जरूर करना चाहिए।
अगर आप चने का सेवन करना चाहते हैं तो आप हर रोज सुबह सुबह खाली पेट चने का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बहुत लाभदायक रहता है और अगर आप चने खाने के शौकीन नहीं हैं तो आप चने को रात में भिगो दें और सुबह उठ कर उस पानी को पी सकते है।
वजन नियंत्रित करने में सहायक :टाइप 2 डायबिटीज का सबसे अधिक और बड़ा रिस्क फैक्टर मोटापा ही होता है और केवल डायबिटीज का ही नहीं बल्कि बहुत सी बीमारियों की शुरुआत ही मोटापे के कारण होती है। अगर आप चने का सेवन करते हैं तो इससे आपका मोटापा भी नियंत्रित हो सकता है। यह आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगने देता है। यह शरीर में जमी चर्बी को भी पिघलाने में मदद करता है।
पाचन बेहतरीन ढंग से करता है : चने में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा होती है और इससे आपका पाचन बढ़िया होता है। फाइबर खाने से आपका पाचन तंत्र बेहतर ढंग से काम करता है और पाचन तंत्र स्वस्थ भी रहता है।
आंखों के लिए बढ़िया : चने में बीटा केरोटिन होता है जो आपकी आंखों के लिए बहुत बढ़िया रहता है। यह तत्त्व आपकी आंखों को नुकसान पहुंचने से बचाता है। इसलिए चने का प्रयोग आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी कर सकते हैं।
हर किसी के शरीर का प्रकार अलग अलग होता है इसलिए हो सकता है किसी के लिए यह नुस्खा लाभ करे तो किसी के लिए यह व्यर्थ हो। अगर आपको डायबिटीज से अन्य भी कोई स्थिति है तो चने का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर पूछ लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.