गर्मियों में भी रहती है कब्ज की समस्या तो रात को दूध में मिलाकर पीएं गोंद कतीरा, सुबह उठते ही होगा पेट साफ

Kabj kaise theek karen: कब्ज की समस्या आज के समय में काफी सामान्य बनती जा रही है और उससे निपटने के लिए सही डाइट का होना भी जरूरी है। इस लेख में जानें कब्ज का इलाज करने के लिए रात को दूध के साथ गोंद कतीरा खाने के फायदे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 6, 2025 12:00 PM IST

Dudh me gond katira ke fayde: गर्मियों में शरीर में पानी की कमी, गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण कब्ज की समस्या आम हो जाती है। कई लोग सोचते हैं कि यह समस्या केवल सर्दियों में होती है, लेकिन सच यह है कि गर्मियों में भी पाचन क्रिया धीमी हो सकती है, जिससे पेट ठीक से साफ नहीं होता। ऐसे में एक सरल और आयुर्वेदिक उपाय है - गोंद कतीरा का सेवन। असल में गोंद कतीरा एक प्राकृतिक शीतल तत्व है, जो पेड़ से निकलने वाला एक गोंद होता है। यह दिखने में पारदर्शी और चिपचिपा होता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो आंतों की सफाई में मदद करता है।

पोषक तत्वों का खजाना है

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर पदार्थ है, जिसमें कई स्वास्थ्यवर्धक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मुख्य रूप से फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और प्रोटीन मौजूद होते हैं। इसके अलावा यह आयरन और प्राकृतिक गोंद तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। यह इम्युनिटी को बढ़ाने, मांसपेशियों को ऊर्जा देने और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है।

कैसे करें सेवन?

गोंद कतीरा को रात में एक गिलास दूध में भिगो दें। सुबह तक यह फूलकर जेल जैसा बन जाएगा। रात को सोने से पहले इस दूध को पी लें। अगर दूध नहीं पसंद हो, तो गोंद कतीरा को पानी में भी भिगोया जा सकता है और सुबह खाली पेट सेवन किया जा सकता है। कुछ लोग इसे शरबत या लस्सी में भी मिलाकर पीते हैं।

क्या हैं फायदे?

कब्ज से राहत: फाइबर युक्त होने के कारण यह आंतों की गति को नियमित करता है और मल को मुलायम बनाता है।

पाचन की समस्या दूर: इसमें फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को सक्रिय करता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है, जिससे पाचन क्रिया सुचारू बनी रहती है।

गर्मी में ठंडक: शरीर को भीतर से ठंडा रखता है, जिससे पेट व सीने में जलन और गैस की समस्या भी कम होती है।

डिहाइड्रेशन से बचाव: गोंद कतीरा शरीर को ठंडक प्रदान करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह पानी की कमी को दूर कर शरीर को हाइड्रेट और ऊर्जावान बनाए रखता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद: गोंद कतीरा शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह रक्त को शुद्ध करता है और त्वचा को साफ, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है।

सावधानी

गोंद कतीरा का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अत्यधिक सेवन से दस्त या पेट दर्द हो सकता है। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं या दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।