... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : March 4, 2019 8:36 PM IST
बोस्टन यूनिवर्सिटी के इस शोध में यह भी दावा किया गया है कि जंक फूड में सोडियम और कैलोरी की मात्रा बढ़ा दी गयी है। सोडियम सहित कुछ ऐसे भी हानिकारक पदार्थ इनमें पाये जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हैं। ©Shutterstock.
जंक फूड से सेहत को नुकसान होता है यह बात हर कोई जानता है लेकिन वर्तमान समय में यह और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है। बाहर खाने के शौक वर्तमान समय में बहुत ज्यादा बढ़ रहा है आने वाले समय में यह और भी बढ़ेगा।
हाल के वर्षों में रेस्टोरेंट या होटलों में हेल्दी खाने देने की होड़ तो मची है लेकिन जंक फूड की क्वालिटी में और भी गिरावट आ गयी है। जंक फूड खाने वालों की संख्या को देखते हुए इसे लंबे समय तक अच्छा रखने के लिए सोडियम की मात्रा भी ज्यादा उपयोग की जाने लगी है।
एक दिन में कितने कदम पैदल चलने से वजन कम होता है ?
हाल ही में प्रकाशित एक शोध के अनुसार पिछले 30 सालों के हिसाब से देखा जाय तो जंक फूड की क्वालिटी में बेतहासा गिरावट आयी है। शोध में यह भी पाया गया है कि वर्तमान में उपयोग किये जाने वाले जंक फूड हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदेह हैं।
महिलाएं हाथ का फैट कैसे कम करें।
बोस्टन यूनिवर्सिटी के इस शोध में यह भी दावा किया गया है कि जंक फूड में सोडियम और कैलोरी की मात्रा बढ़ा दी गयी है। सोडियम सहित कुछ ऐसे भी हानिकारक पदार्थ इनमें पाये जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हैं।
मौत की मुख्य वजह
शोधकर्ताओं ने माना है कि जंक फूड की खास बात यह है कि इसे लोगो काफी पसंद करते हैं और इसका उपयोग भी ज्यादा होता है, लेकिन पिछले 30 सालों में इसकी क्वालिटी बेहद खराब हुई है जिसकी वजह से लोगो मोटापा के शिकार होने के साथ कई अन्य बीमारियों में फंस रहे हैं। आजकल मुख्य रूप से जल्दी मौत का कारण भी जंक फूड ही बनता जा रहा है।
सोडियम की मात्रा क्यों है जानलेवा ?
सोडियम की मात्रा हमारे शरीर में ज्यादा होती है और हम ज्यादा कैलोरी के खाने खाते हैं तो इसकी वजह से मोटापा होने के साथ पाचन तंत्र पर बूरा प्रभाव पड़ता है। पाचन तंत्र खराब होने की वजन से आंतों का हेल्थ भी खराब होने लगता है और इंसान कई बीमारियों की जद में फंसता जाता है।