दमकती त्वचा के लिए रोज सुबह पिएं ये 5 हरी पत्तियों वाला जूस, ग्लो के साथ निखर जाएगी आपकी त्वचा

हेल्दी स्किन के लिए आप कौन से फूड्स खा रहे हैं ये भी आपकी स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं आप किन चीजों को खाकर अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : July 8, 2022 3:11 PM IST

कौन लड़का या लड़की या फिर कोई भी इंसान नहीं चाहता कि उसकी स्किन अच्छी दिखाई दे। लेकिन आप अपनी स्किन को कैसे बेहतर बनाते हैं ये आप पर निर्भर करता है। जी हां, ऐसा कहा जाता है कि आपकी स्किन एक पौधे की तरह है, जिसे जितना ज्यादा पोषण देंगे ये उतना ग्लो करेगी। आज के समय में फिर चाहे वो टीनएजर हो या व्यस्क या फिर उम्रदराज व्यक्ति सभी अपनी स्किन को लेकर चिंतित रहते हैं। और हो भी क्यों न, कौन नहीं चाहता कि उसकी स्किन को फ्लॉलेस, ग्लोइंग और हेल्दी दिखाई दे।

अच्छा स्किनकेयर रूटीन भी जरूरी

हेल्दी स्किन के लिए एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने की जरूरत होती है, जिसमें तरह-तरह के स्किनकेयर उत्पादों का शामिल होना जरूरी होता है। इसके अलावा आप कौन से फूड्स खा रहे हैं ये भी आपकी स्किन को हेल्दीबनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं आप किन चीजों को खाकर अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

इन चीजों को करें डाइट में शामिल

कई फूड्स आपकी स्किन को अंदर से बेहतर बनाने का काम करते हैं। ऐसे बहुत से फूड्स हैं, जो आपको अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए हर्बल टी, नट्स और सीड्स, फलों का रस और भी ऐसी कई चीजे हैं, जो आपकी स्किन को बेहतर बनाती हैं। इसके अलावा हम आपको एक ऐसे हरे जूस के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

मुंहासों से बचाता है ये जूस

ये चमत्कारी जूस एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से संपन्न होता है, जो आपकी स्किन में बैक्टीरियल ग्रोथ को बढ़ने से रोक सकता है। यही वही बैक्टीरिया हैं, जो मुंहासों का कारण बनते हैं। इतना ही नहीं ये जूस ढेर सारे पोषक तत्वों से भरा होता है, जो हमारी बॉडी को पोषण प्रदान करता है और आपकी स्किन को चमकाने का काम करता है। इसकी वजह से आपकी स्किन बहुत देर तक हाइड्रेट भी रहती है। आइए जानते हैं कौन सा है ये जूस।

इस जूस को तैयार करने के लिए आपको कुछ हरी सब्जियों की जरूरत होगी, जो कि इस प्रकार हैः

1-केल

2-हरा सेब

3-अजवायन

4-नींबू

5-खीरा

कैसे तैयार करें जूस

सभी सब्जियों को धो लें और उन्हें थोड़ा सुखा लें। उसके बाद उन्हें मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें और तब तक पीसें जब तक ये एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए। इस सूज को तुरंत पी लें नहीं तो ये हर गुजरते सेकेंड खट्टे हो जाते हैं।

कौन से कौन होते हैं गुण

विटामिन ए, बी, सी, के और एंटीऑक्सीडेंट के कारण केल आपकी स्किन को हाइड्रेट बनाने का काम करता है, छिद्रों को डिटॉक्सीफाई करता है, फाइन लाइन्स का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा खीरा और अजवायन में पानी की भरपूर मात्रा होती है, जो आपकी स्किन को बेहतर बनाता है और आपकी स्किन को हाईड्रेट करता है।

कब पिएं ये ड्रिंक

ये ड्रिंक वाकई आपके लिए बहुत फायदेमंद है। आप हर सुबह इस जूस को पी सकते हैं और अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए और भी तरीके से इसे बेहतर बना सकते हैं।