Juice For Constipation: इन जूस को पीने से दूर हो जाती है कब्‍ज की समस्‍या, पेट की समस्‍याओं से मिलता है छुटकारा

Juice For Constipation: आमतौर पर गलत खान-पान और गलत दिनचर्या से हमें पेट सम्बंधित परेशानियों से जूझना पड़ता हैं। जिसमें से एक है कब्ज की समस्या। कुछ घरेलू उपचारों से आपको आराम मिल सकता है।

Juice For Constipation: इन जूस को पीने से दूर हो जाती है कब्‍ज की समस्‍या, पेट की समस्‍याओं से मिलता है छुटकारा
कब्ज़ की समस्या दूर करने में सहायक होंगे ये जूस

Written by Atul Modi |Updated : January 17, 2021 1:31 PM IST

कब्ज (Constipation) एक आम समस्या है, जो गलत खान-पान की वजह से हो जाती है। ये पेट से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिस पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है। कभी-कभी ये समस्या इतनी असुविधाजनक हो जाती है कि इससे कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ये सारी ही समस्या आपके पेट से जुड़ी होती हैं। आपको मल त्यागने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने डॉक्टर से अपनी इस समस्या को साझा करने से कतराते हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसी ड्रिंक्स (Juice For Constipation) के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं।

जाने क्या है कब्ज के कारण?

कब्ज का कारण (Constipation Causes) सिर्फ खराब खान पान ही नहीं होता, इसके कई कारण हो सकते हैं जिसे हम अनदेखा कर देते हैं। जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते तो आपको कब्ज की शिकायत हो सकती है। इसके आलावा आहार में फाइबर (Fiber Food) शामिल ना होना, चिड़चिड़पन, खराब लाइफ स्टाइल, प्रेगनेंसी, दवाओं के कारण, डायबिटीज (Diabetes) शामिल है। देखा जाए तो आप डॉक्टर की सलाह के साथ कुछ नेचुरल तरीके भी आजमा सकते हैं।

कब्‍ज से छुटकारा दिलाने वाले जूस - Juice For Constipation In Hindi

1. सेब का जूस

सेब का जूस कब्ज को दूर रखने में मददगार है। इसमें फाइबर, कई खनिज तत्व और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। आप सेेब के जूस में आधा चम्मच सौंफ का पाउडर और आधा कप पानी मिलाकर पिएं। जिससे समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है।

Also Read

More News

2. अनानास का जूस

देखा जाए तो अनानास मात्र एक ऐसा फल है जो कई गुणों से भरपूर होता है। जिससे आपका डाइजेशन सही रहता है। इसमें ब्रोमेलैन नाम का एंजाइम होता है। जिससे पेट साफ़ होने में मदद मिलती है।

3. ऑरेंज जूस

ऑरेंज यानी की संतरा। इसके गुणों से कौन वाकिफ नहीं होगा। विटामिन सी की अच्छी मात्रा ऑरेंज में होती है। जिसमें फाइबर भी होता है। ये शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखता है। जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। यदि आप ऑरेंज जूस में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पिएं तो आपको कब्ज से जल्दी राहत मिलेगी।

4. अंगूर का जूस

अंगूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। ताजे अंगूर को ब्लेंड करके उसमें अदरक और पानी मिलाएं और चुटकी भर काला नमक मिलाएं। एक गिलास अंगूर का जूस आपके पेट के लिए काफी अच्छा होता है। अंगूर में फाइबर की अच्छी मात्रा होता है, इससे शरीर अंदर से हाइड्रेट रहता है।

5. नींबू का रस

नींबू फाइबर और विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है। जो कब्ज से राहत दिलाता है व इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। आप आधे नींबू का रस, शहद और जीरा पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पिएं। इससे डाइजेशन सही रहेगाा।

TRENDING NOW

ये कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिनकी मदद से आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं। अगर इसके बाद भी आपको कब्ज से राहत ना मिले तो बिना देर किये अपने डॉक्टर से परामर्श जरुर लें।

About the Author

... Read More