जोड़ों में दर्द की है तकलीफ तो फॉलो करें ये 5 डायट टिप्स

गठिया या आर्थराइटिस जैसी बीमारियों के मरीज़ों को अपने खान-पान का काफी ख्याल रखना पड़ सकता है ।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 29, 2018 1:14 PM IST

जोड़ों में दर्द की समस्या कुछ लोगों को उम्र के साथ महसूस होती है तो कुछ लोग विटामिन डी की कमी जैसे कारणों से होता है। तो वहीं सर्दियों के मौसम की शुरुआत से ही कुछ लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत बहुत अधिक बढ़ जाती है। गठिया या आर्थराइटिस जैसी बीमारियों के मरीज़ों के लिए जोड़ों में दर्द का इलाज के दौरान अपने पेट को ठीक रखना बहुत ज़रूरी है इसीलिए उन्हें अपने खान-पान का काफी ख्याल रखना पड़ सकता है । आइये जानते हैं कि जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को अपनी डायट और लाइफस्‍टाइल में किस तरह के बदलाव करने चाहिए और किस तरह की चीज़ें खानी या नहीं खानी चाहिए।

हो जोड़ों में दर्द तो फॉलो करें ये डायट टिप्स-

  1. ऐसी चीज़ें खाने से बचें जिसमें केमिकल्‍स और कृत्रिम रंगों का इस्‍तेमाल किया जाता हो। इसी तरह खमीर उठे हुए या फर्मेन्टड फूड भी नही खानी चाहिए, इस तरह का भोजन खाने से मरीज़ के जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।
  2. अपने भोजन में मक्खन, दूध, पनीर जैसे डेयरी प्रॉडक्ट शामिल ना करें। इनमें लैक्टिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है जो आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।
  3. जोड़ों के दर्द या आर्थाराइटिस से परेशान लोगों को अपने रोज़मर्रा के भोजन में साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, सब्जियों का जूस और हर्बल टी शामिल करनी चाहिए। यह चीज़ें हेल्दी होने के साथ आपके लिए फायदेमंद भी साबित होती हैं।
  4. गठिया के मरीज़ों को चाय और कॉफी  जैसी दूध और कैफीन वाले पेय पदार्थ भी ज़्यादा नहीं पीना चाहिए।
  5. भोजन में परहेज करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके भोजन में रेड मीट, मीठाई या मीठे खाद्य पदार्थ, खट्टे फल, टमाटर, अचार, पापड़ और तंबाकू जैसी चीज़ें ना शामिल हों। इन सभी चीज़ों में नमक का इस्तेमाल ज़्यादा होता है और  सोडियम की अधिक मात्रा से रोगी के जोड़ाें का दर्द ज्‍यादा बढ़ सकता है।

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.